जन्माष्टमी पर कान्हा को ऐसे करें प्रसन्न, अर्पित करें विशेष चीजें

       जन्माष्टमी का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार यह विशेष मुहूर्त में पड़ने से काफी शुभ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस नक्षत्र और तिथि में कान्हा का जन्म हुआ था ठीक उसी तिथि और मुहूर्त में कान्हा का जन्मदिन पड़ने की बात कही जा रहा है। इस दिन कहीं झांकी सजाई जाएगी तो कहीं दही हांडी का उत्सव होगा। लोग व्रत करेंगे और कान्हा के भजन गाएंगे। कान्हा के जन्मदिन पर विशेष कृपा पाने के लिए उन्हें कुछ विशेष चीजें अर्पित कर सकते हैं जिससे वह काफी प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूर्ण करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें। 

भोग : कान्हा काफी नटखट थे और खाने के शाौकीन। उन्हें अगर जन्माष्टमी पर छप्पन भोग चढ़ाया जाए तो काफी खुश होते हैं। इससे व्रत करने वालों पर कान्हा विशेष कृपा करते हैं।

मोरपंख : कान्हा के मुकुट पर हमेशा मोरपंख सुशोभित होता है। गोकुल में भी उनके आसपास हमेशा मोर होते थे। इसलिए कान्हा को मोरपंख बहुत प्रिय है। पूजा के दौरान मोरपंख अर्पित करने से वह काफी खुश होते हैं।

दूध का अभिषेक: कान्हा को दूध का अभिषेक कराएं। उनको पंचामृत चढ़ाएं। बताया जाता है कि कान्हा को शंख में दूध लेकर अर्पित करना चाहिए। यह कई भगवान को अर्पित करना निषेध है लेकिन कान्हा को यह प्रिय है।

बांसुरी : कान्हा को बांसुरी जरूर अर्पित करें। यह  आप अपनी श्रद्धा के अनुसार कर सकते हैं। कुछ लोग चांदी की बांसुरी अर्पित करते हैं तो कुछ लोग बांस की। कान्हा को बांसुरी अतिप्रिय है। वे हमेशा अपनी गायों को बांसुरी की धुन से मगन रखते थे। बांसुरी की पूजा करने से कान्हा काफी खुश होते  हैं।

परिजात के फूल : भगवान कृष्ण को पारिजात के फूल भी काफी पसंद है। यह फूल माता लक्ष्मी और विष्णु जी को भी काफी पसंद है। इसलिए इस फूल को चढ़ाने से भगवान अतिप्रसन्न होते हैं। पारिजात के फूल को देवों का पुष्प भी माना गया है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com