खूबसूरती में बड़ी हिरोइनो को मात दे रही ये भारतीय खिलाड़ी

खूबसूरती में बड़ी हिरोइनो को मात दे रही ये भारतीय खिलाड़ी तक आपने कई एक्टर व एक्ट्रेस के बारे में सुना होगा जो हीरो या फिर हीरोइन बनने के लिए अपने-अपने घरों से मुंबई भाग आए। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए अपने घर से भागने का फैसला लिया था वो भी महज 13 साल की उम्र में। खास बात तो ये है कि वो दिखने में बिल्कुल हीरोइन जैसी लगती है। तो चलिए जानते हैं उनकी जीवन गाथा और मैदान पर प्रदर्शन के बारे में।

विराट कोहली व अनुष्का की तस्वीर घुटनों पर बैठ कर खींची

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले तो इतनी वरीयता नहीं मिलती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से भारतीय महिला टीम सुर्खियों में आ गई है। हालांकि हम बात करने वाले हैं भारतीय महिला टीम की सदस्य हरलीन देओल की। कुछ दिनों पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड दौरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर के कमेंट में हरलीन ने बताया था कि उन्होंने विराट कोहली व अनुष्का की ये फोटो घुटनों पर बैठ कर क्लिक की थी। हरलीन भी इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर ही हैं। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर हरलीन भारतीय महिला टीम के साथ गई हैंं क्योंकि वहां पर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम को टी20 मैच खेलना है। इसके बाद हरलीन को सोशल मीडिया पर भारत में अधिक सर्च किया जाने लगा। अब फैंस उनके कायल हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों में एकाएक कमेंट भी बढ़ रहे हैं और उनके फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। फैंस कमेंट कर बोल रहे हैं कि हरलीन किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।

अब तक इतने मैच खेले और किए हैं ये कारनामें

इस वक्त हरलीन महज 22 साल की ही हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक एक वनडे मैच खेला है और 9 टी20 मैच भी खेले हैं। खास बात ये है कि वनडे में उन्होंने 2 रन बनाए और टी20 में उन्होंने अब तक कुल 110 रन बना डाले हैं। हालांकि की वो टीम को अपनी बॉलिंग से भी योगदान देती है। हरलीन बॉलिंग से टी20 मैचों में 6 विकेट भी चटकाए हैं। इतनी कम उम्र में ही हरलीन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।

2019 में ही बनी हैं भारतीय महिला टीम का हिस्सा

हरलीन का क्रिकेट में करियर बनाने का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में अपने परिवार को छोड़ दिया था। वह घर से क्रिकेटर बनने की चाह में भाग गई थीं। हरलीन का परिवार चंडीगढ़ में रहता था और वो वहां से भाग कर हिमाचल प्रदेश में जा बसी थीं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में वह 2019 में चुनी गई थीं। तब उन्होंने घर छोड़ने वाली बात का खुलासा किया था।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com