इन भारतीय खिलाड़ियों की बीवियां हैं कितनी एजुकेटेड

क्रिकेटर्स को लेकर अकसर लोग उनके प्रदर्शन व निजी लाइफ के बारे में चर्चा करते ही रहते हैं। हालांकि आज हम आपको बताएंगे कि इन क्रिकेटर्स की बीवियां कितनी पढ़ीलिखी हैं और किस पेशे से ताल्लुक रखती हैं। तो चलिए जानते हैं पिच पर अपनी धाक जमाने वाले इन क्रिकेटर्स की बीवियां क्या करती हैं और कितना एजुकेटेड हैं।

1. भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मैदान पर अपना जलवा बिखेरा तो उनकी पत्नी नूपुर नागर ने इंजीनियर बन नाम कमाया। बता दें कि भुवनेश्वर की पत्नी नूपुर ने एमबीए किया हुआ है। वहीं वो ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम भी कर चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nupur Nagar (@nupurnagar)

2. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अकसर अपनी दरिया दिली को लेकर फैंस का दिल जीतते ही रहते हैं। हम सभी जानते हैं उनके संघर्ष से कामयाबी तक की कहानी का सफर। बता दें कि उनकी पत्नी साक्षी ने औरंगाबाद के एक इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने ट्रेनिंग के बाद कोलकाता के एक होटल में काम भी किया है। बताते हैं कि कोलकाता के होटल में ही वे धोनी से मिली थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

3. इशांत शर्मा

इशांत शर्मा ने मैदान पर टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। खास बात ये है कि उनकी पत्नी भी स्पोर्ट्स पर्सन हैं। उनकी पत्नी एक बास्केटबाॅल प्लेयर रह चुकी हैं। वे बास्केटबाॅल में भारतीय टीम का हिस्सा भी रही हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रतिमा साइकोलाॅजी व फिजिकल एजुकेशन से ग्रेजएट हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratima singh 🔱 (@pratima0808)

4. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा मैदान पर टीम इंडिया को जिताने के लिए डटे रहे। वहीं उनकी पत्नी इवेंट मैनेजमेंट करती रहीं। बता दें कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर रही हैं। वे अपने चचेरे भाई बंटी सजदेह की कंपनी में काम करती थीं। हालांकि शादी के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- टोक्यो ओलपिंक के मेडलों में हुआ है 32 किलो सोने का इस्तेमाल, ऐसे बना

ये भी पढ़ें- हर हफ्ते हो रहा 2 करोड़ का नुकसान, तो मेसी क्यों दे रहे इस क्लब का साथ

5. सुरेश रैना

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने मैदान पर खूब नाम कमाया। वहीं उनकी पत्नी प्रियंका ने पढ़ाई कर बीटेक की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने एक्सेंचर व विप्रो जैसी कंपनियों में भी काम किया है। बता दें कि हाल ही में सुरेश रैना के जीवन पर आधारित एक किताब लिखी गई थी जिसें कई सारे खुलासे हुए हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com