रेलवे की भारत दर्शन ट्रेन शुरू, जानिए कहां से मिलेगी

       कोरोना के थमने के बाद फिर से जिंदगी पटरी पर लौट रही है लेकिन सावधानी के साथ। एक तरफ जहां कई चीजों की इजाजत मिलने के बाद बाजारों में त्योहारों के मौसम में भीड़ दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी तरफ कार्यालय और स्कूल भी खुल गए हैं। रेलवे ने भी अपनी कई ट्रेनों को धीरे-धीरे बहाल करना शुरू कर दिया है। इसी को देखते हुए आइआसीटीसी ने अपनी भारत दर्शन के लिए भी ट्रेन शुरू करने की योजना बना ली है। यह ट्रेन भारत में तीर्थ दर्शन को बढ़ावा देती है। ट्रेन वैष्णों देवी से लेकर कई प्रमुख स्थानों की यात्रा करवाती है। ट्रेन की क्या खासियत है और यह कब तक चलेगी, आइए जानते हैं।

संस्कृति मंत्रालय और रेलवे की योजना
भारत दर्शन ट्रेन भारतीय रेलवे और केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय की ओर से चलाई जाती है। यह ट्रेन धार्मिक यात्रा को और पर्यटन को बढ़ावा देत है। बताया जाता है कि यह सबसे ज्यादा सस्ता और आरामदायक टूर पैकेज है। इसमें रेलवे न आपको उन तीर्थ स्थानों पर लेकर जाता है जो काफी जरूरी हैं और दूसरी बात है कि आपको तीन समय का खाना भी मुहैया कराता है। यह ट्रेन झांसी, वैष्णों देवी, आगरा, मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर के दर्शन करवाता है।

टूर पैकेज में और क्या है
इस पैकेज का उद्देश्य भारत में लोगों को संस्कृति से परिचित कराना है। इसमें यात्रियों को सुबह का खाना, दोपहर का भोजन और रात का भी खाना दिया जाता है। रात में सोने के लिए भी अच्छा इंतजाम रहता है। यात्रियों का इसमें चार लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी होता है। इसमें कोरना के नियमों का पालन किया जाएगा। आईआरसीटीसी की ओर से जानकारी दी गई है कि लोग अपने शहरों की यात्रा करेंगे और भक्ति का आनंद लेंगे। यह यात्रा यात्रियों के लिए तैयार है ताकि उनको किसी प्रकार की तकलीफ न हो।

यहां से चलेगी ट्रेन
जानकारी के ममुताबिक आठ रात और नौ दिन की यात्रा में भारत दर्शन होगा। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के रीवा से शुरू ह ोगी और सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, होशांगाबाद, हबीबगंज, विदिशा, गंजबसौदा, बीना, झांसी से ट्रेन में चढ़ सकते हैं। यहां का किरया शयनयान के मुताबिक एक यात्री का 8  हजार 505 रुपए होगा। अगर एसी 3 टियर का टिकट लेते हैं तो 10 हजार 395 रुपए देने होंगे। इसमें 12 स्लीपर और एक थर्ड एसी रहेगा। यात्रा करने के लिए कोरोना नियमों का पालन करना होगा। जिन्होंने वैक्सी की दोनों खुराक ली है उन्हें ही अनुमति दी जाएगी। साथ ही उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com