गूगल प्ले स्टोर के फर्जी ऐप कर सकते हैं आपकी जानकारी लीक, जानें

गूगल प्ले पर मौजूद सारे ही मोबाइल एप्लीकेशन सुरक्षित नहीं है। इनको डाउनलोड करना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपकी कुछ निजी जानकारियां लीक हो सकती है। एक जानकारी के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐसे 19 हजार ऐप हैं जो काफी असुरक्षित बताए जा रहे है। इनको इस्तेमाल करना मुसीबत पैदा कर सकते हैं। जानकारी मीडिया में आई है और डिजिटल सिक्योरिटी कंपनी अवास्ट ने इसको साझा किया है। आइए इसके बारे में और जानते हैं।.
19 हजार से ज्यादा ऐप हैं खतरनाक
गूगल प्ले पर कोई भी ऐप डाउनलोड करते हैं तो यह विश्वास होता है कि इससे कोई खतरा नहीं है। यह आपके सुरक्षा को लेकर काफी एहतियात बरतते हैं। लेकिन पिछले दिनों आई खबर से लोगों को हैरानी है कि प्ले स्टोर पर भी फेक ऐप मौजूद हैं जिससे दिक्कत हो सकता है। बताया जा रहा है कि ऐसे ऐप को डाउनलोड करते ही मोबाइल में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। मैलेशियस या खामी वाले ऐसे ऐप के होने से गूगल प्ले स्टोर पर लोगों को थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि 19 हजार 300 ऐप निजी जानकारी लीक करने में काफी मददगार हो सकते हैं। इससे सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

होती रहती है ऐसे ऐप की सफाई
गूगल प्ले स्टोर में ऐसे ऐप की सफाई होती रहती है जो खतरनाक हैं। पिछले दिनों ही गूगल ने 50 से अधिक ऐप पर प्रतिबंध लगाया था और उनको प्ले स्टोर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कंपनी ने बताया कि फायरबेस डिवाइस से एंड्रायड डवलपर की ओर से यूजर के डेटा को आसानी से इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें नाम, पता, निजी जानकारियां भी शामिल हैं। गूगल को भी अवास्ट कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है।

आप क्या बरतें सावधानी
जानकारी के मुताबिक, इन फर्जी ऐप में सबसे अधिक लाइफस्टाइल का ऐप, गेमिंग के ऐप, फूड डिलीवरी के ऐप और ईमेल के ऐप शामिल है। इसके अलावा नंबर की जानकारी देने वाले और कुछ डाउनलोड करने वाले ऐप भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें और तब डाउनलोड करें। गूगल स्टोर में अप्रूव्ड और लोगों के कमेंट भी पढ़ें। कमेंट में लोग बताते हैं कि ऐप ने किस तरह से काम नहीं किया और उसे डाउनलोड करना बेकार साबित हुआ। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि ऐप का आखिर काम क्या हुआ। इस तरह से आप फर्जी ऐप से बच सकते हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com