मेटा कंपनी के सोशल मीडिया ऐप्लीकेशन इंस्टाग्राम को युवाओं में काफी लोकप्रियता मिली है। यह ऐप तब और ज्यादा फेमस हुआ है जब इसमें रील जैसे महत्वपूर्ण फीचर जुड़े हैं। टिकटॉक के बंद होने के बाद रील का उपयोग काफी बढ़ गया है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम नया फीचर जारी करने जा रहा है। ये फीचर बाकी देशों की जगह भारत में भी है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत तब है जब आप इंस्टा पर अपना काफी समय बिताते हैं। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में।
टेक अ ब्रेक है फीचर
इंस्टाग्राम में मेटा कंपनी ने जो फीचर लांच किया है वह टेक अ ब्रेक के नाम से है। यह ऐप भारत में इंस्टा उपयोग करने वालों को मिलेगा। लेकिन आपको तभी इस फीचर से जुड़ने का मौका मिलेगा जब आप इंस्टाग्राम पर अपना समय बिताएंगे। मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, नवंबर में ट्वीट के माध्यम से यह सूचना मिली थी इंस्टाग्राम ने टेक अ ब्रेक नाम का फीचर शुरू किया है। इंस्टाग्राम में अगर किसी भी यूजर ने ज्यादा समय बिताया है तो उसके लिए यह काफी अच्छा फीचर है। इसकी मदद से वे अपने समय को अच्छे से जान पाएंगे।
मिल जाएगा एक रिमांइडर
इंस्टाग्राम पर जो लोग ज्यादा समय बिताते हैं उनके लिए यह काफी अच्छा फीचर है। इस फीचर के माध्यम से इंस्टाग्राम उपयोग करने वालों को एक संदेश मिलेगा। यह एक रिमाइंडर होगा जिसके माध्यम से उनको बताया जाएगा कि अब उनको इंस्टाग्राम से एक ब्रेक ले लेना चाहिए। ये फीचर कई देशों में टेस्ट करने के बाद इंस्टाग्राम ने इसे उतारा है। यह कई जगह चल रहा है। हालांकि यह एक वैकल्पिक फीचर है जो लोगों को पहले एक्टिवेट करना होगा। अगर आप इसे लेते हैं तो आपको इंस्टाग्राम की तरफ से ब्रेक लेने के लिए रिमाइंडर मिल जाएगा। यह रिमाइंडर आपको 10 से 30 मिनट तक मिलेंगे। इस ऐप के माध्यम से इंस्टाग्राम उपयोग करने वाले यूजर्स अपने समय को अच्छे से प्लान कर सकेंगे और बेहद जरूरी कामों को इंस्टाग्राम की आड़ में बर्बाद नहीं करेंगे।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features