मेटा कंपनी के अंतर्गत सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह हर उम्र के लोगों को अपने करीब बनाए हुए है। इसका सबसे ज्यादा रील फीचर पसंद किया जा रहा है। इसमें काफी अन्य फीचर भी हैं जो लोग पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में एक खबर आई है कि इंस्टाग्राम मंच में एक जरूरी फीचर को हटा दिया जाएगा। हालांकि यह कुछ फीचर जैसा ही जिसे टैब बताया जा रहा है। क्या है ये, आइए जानते हैं।

क्या है ये फीचर
इंस्टाग्राम को लेकर लोगों को दिवानगी आपको हर देश में दिख जाएगी। लोग इसको पसंद कर रहे हैं और अपनी क्रिएटिविटी को भी दिखा रहे हैं। इंस्टाग्राम की ओर से सूचना मिल रही है कि यह फोटो शेयरिंग ऐप होने के साथ ही अब लोगों के लिए बात करने और अपनी कलात्मक चीजों को डालने व साझा करने का भी ऐप बन गया है। जो फीचर यह ऐप हटाने जा रहा है कि वह रिसेट टैब बताया जा रहा है। यह फीचर काफी काम आता था। लेकिन अब इसे हटा दिया जाएगा।
क्या काम था रिसेट टैब का
रिसेट टैब एक तरह का खास फीचर था। इसके जरिए आप इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट को ढूंढ सकते थे। जैसे कि आपको कोई पोस्ट ढूंढनी है तो आपने हैशटैग का उपयोग करके रिसेट टैब के माध्यम से हाल में पोस्ट किए जा चुकी चीजों को ढूंढ सकते हैं और उसके देख सकते हैं। लेकिन अब यह हट जाएगा। इससे उपयोगकर्ता भी परेशान हैं, क्योंकि वे इसका उपयोग कर रहे थे। लेकिन जिन्होंने इंस्टाग्राम परएज बनाया है और ट्रेंडिंग या फिर हैशटैग के जरिए सामने आना चाह रहे थे उनके लिए अब मुश्किल होगी। क्योंकि अब हैशटैग सर्च करने पर रील और टाप ही मिलेगा। हालांकि अभी यह पूरी तरह से नहीं हटाया जा रहा है। आपको कुुछ दिन तक यह मिलेगा और उसके बाद टेस्ट के बाद पता चलेगा कि यह कब हटेगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features