मौत के सपने का रहस्य
मौत के सपने का रहस्य

मौत का सपना: आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य

सपने आना एक आम बात है। सपने वास्तविकता का आभास करवाते हैं।  यह तो आप सभी जानते हैं कि सपने कभी ना तो जागृत अवस्था में आते हैं और ना ही सुप्त अवस्था में। सपने आना किसी न किसी बात का संकेत होता है। हालांकि कुछ सपने निरर्थक होते हैं जिनका कोई अर्थ नहीं होता।
सपने आने के पीछे आपका खान-पान और बीमारियां भी होती है। वही बात अगर राशि ग्रहों की करें तो वायु और जल तत्व की राशियों को सबसे ज्यादा सपने आते हैं।
कुछ सपने दिनभर की चल रही क्रियाओं के कारण भी आते हैं जो मन के विचारों से उत्पन्न होते हैं। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ सपने आपके जीवन पर प्रभाव डालते हैं और कुछ सपने प्रभाव नहीं डालते हैं।हालांकि ऐसे भी सपने आते हैं जो आपको भविष्य के प्रति आगाह करते हैं।

*क्या कहते हैं सपने -सुबह अचानक देखे गए सपने ज्यादातर सत्य होते हैं। यह भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में आपको पहले से ही सचेत करते हैं।
आकाश या हवा से जुड़े सपने-अगर आपको सोते समय यह सपना आता है कि आप आकाश से हवा में उड़ रहे हैं तो यह सपने आपको बताते हैं कि आपका जो वात है उसका संतुलन बिगड़ने वाला है।

पानी से जुड़ा सपना– ज्यादातर सपने पानी से जुड़े आते हैं। पानी से जुड़ा सपना आपको संकेत देता है की आपका कफ बिगड़ने वाला है।

आंख से जुड़ा सपना- अगर सपने में आप देख रहे हैं कि कहीं आग लग गई है और आप उसको बचाने जा रहे हैं तो समझ लीजिए कि यह सपना आपके बिगड़ते पित्त के बारे में बता रहा है।

कमल, हाथी, बंदर, हंस और गाय से जुड़ा सपना-अगर आपको सपने में कमल का फूल या हाथी या बंदर हंस और गाय दिखाई दे तो इसे शुभ मानते हैं। इस तरह के स्वप्न धन-संपत्ति और संतान का वरदान होता है। अगर सपने में कमल का फूल या

मौत का सपना
मौत के सपने का रहस्य

फल दिखाई दे तो इसे दैवीय शक्ति या देवीय संतान होने का एक संकेत होता है।

स्वप्न में सांप का दिखना– आमतौर पर हम सभी सपने में किसी जानवर या सरीसृप को देखते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि यह किस बात का संकेत होता है। दरअसल अगर आपने स्वप्न में सांप को देखा है तो यह लापरवाही का प्रतीक माना जाता है। लापरवाही आपको मुश्किल में पहुंचा सकती हैं। इंगित करता है कि आप लापरवाही अपनी जिम्मेदारियों से विमुख होकर करते हैं।

सपने में किसी की मृत्यु देखें तो-अगर आप सपने में किसी व्यक्ति को मरा हुआ या मृत्यु पाते हैं तो इसका अर्थ है उस व्यक्ति की इच्छाएं अतृप्त है। उसे तृप्ति नहीं मिल रही है।

सपने में किसी दुर्घटना को देखना-सपने में किसी दुर्घटना को देखना एक आम बात है। पर इसका अर्थ बहुत भयानक है। अगर आपको सपने में किसी दुर्घटना को देखा है तो आप सतर्क हो जाएं। किसी बड़ी घटना की ओर चेतावनी देता है।

सपने में पार्टी का दिखना-सोते समय सपने में आप पार्टी मनाते देख रहे हैं तो यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत है तो इससे बचे रहें।

सपने में पूजा पाठ कर देखना-सपने में अगर आप पूजा-पाठ को देख रहे हैं तो इसे शुभ माना जाता है और यह संकेत देता है कि आपको नौकरी या संबंधित कोई लाभ होने वाला है।

मौत के सपने का रहस्य
मौत के सपने का रहस्य
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com