IPL 2018 के लिए खिलाडिय़ों का आक्शन है जारी, जानिए किसको किसने खरीदा!

मुम्बई: IPL 2018 नए सीजन के लिए कुछ देर बाद खिलाडिय़ों का ऑक्शन जारी है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर इस बार फ्रैं चाइजी ने जमकर बोली लगाई। उन्हें दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद मिशेल स्टार्क को 9.40 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। चेन्नै सुपर किंग्स ने लगायी है 2 करोड़ रुपये की बोली। किसी और ने लगायी बोली।


मार्की प्लेयर्स में सबसे पहले शिखर धवन पर लगी बोली। किंग्स इलेवन पंजाब ने लगाई थी शिखर धवन पर 5.20 करोड़ की बोली लेकिन यहीं पर सनराइजर्स हैदरबाद ने लिया राइट टु मैच का इस्तेमाल किया। इस अधिकार का इस्तेमाल कर टीमें उसी प्राइस पर अपने पिछले प्लेयर को टीम में शामिल कर सकती हैं।

इस आधार पर धवन एक बार फिर सनराइजर्स की टीम में हुए शामिल। रविचंद्रन अश्विन को 7.60 करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। राजस्थान रॉयल्स के साथ लगी थी बोली। मुंबई इंडियंस ने कीरॉन पोलार्ड को आरटीएम का इस्तेमाल कर खरीदा। दिल्ली डेयरडेविल्स ने लगायी थी सबसे ज्यादा बोली।

क्रिस गेल पर किसी फ्रैं चाइजी ने नहीं लगायी बोली। राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा। फाफ डु प्लेसिस पर किंग्स इलेवन ने लगायी 1.6 करोड़ रुपये की बोली। चेन्नै ने इस्तेमाल किया आरटीएम। अजिंक्य रहाणे का बेस प्राइस है 2 करोड़ रुपये। त्ज्ड के जरिये राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। दो दिन शनिवार और रविवार चलने वाले इस ऑक्शन में 578 खिलाड़ी दांव पर होंगे। इन सभी खिलाडिय़ों में से 182 खिलाडिय़ों को खरीदा जाएगा। इन 578 खिलाडिय़ों में से 244 कैप्ड, 332 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

इनमें से कुल 361 खिलाड़ी भारतीय हैंए जबकि वेस्ट इंडीज से 34 श्रीलंका से 18, इंग्लैंड से 23, बांग्लादेश से 6, न्यू जीलैंड से 23, अफगानिस्तान से 10, ऑस्ट्रेलिया से 54, साउथ अफ्रीका से 41 और असोसिएट देश से 2 खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे ज्यादा पैसा किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के पास है। दोनों के पास 67.5 करोड़ रुपये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 59 करोड़, रॉयल चैलेंजस बैंगलोर 49 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस . 47 करोड़ रुपये, दिल्ली डेयरडेविल्स 47 करोड़ रुपये चेन्नै सुपर किंग्स 47 करोड़ रुपये हैं।

सबसे पहले मार्की खिलाडिय़ों पर बोली लगायी जाएगी। इसमें. बेन स्टोक्स, मिशेल स्टार्क, क्रिस गेल, कीरॉन पोलार्ड, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, गौतम गंभीर, शिखर धवन, ग्लेन मैक्सवेल, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, जो रूट, शाकिब.अल.हसन,  फॉफ डु प्लेसिस, ड्वेन ब्रावोए केन विलियमसन हैं

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com