IPL 2021: RCB को मिला ‘मैच विनर’ सबसे बड़ा ख़िलाड़ी, महज 20 लाख में

IPL 2021: RCB को मिला सबसे बड़ा ‘मैच विनर’, महज 20 लाख में खरीदा गया है ये खिलाड़ी #tosnews

RCB के पास मैच विनर खिलाड़ियों की लंबी फौज है। इस टीम में Virat, AB, Maxwell जैसे एक से बढ़ कर एक मैच विनर हैं। मैच विनर की इस लिस्ट में एक और युवा खिलाड़ी शामिल हो गया है। इस खिलाड़ी का नाम रजत पाटीदार है। मध्य प्रदेश के लिए रणजी खेलने वाले इस प्लेयर को RCB ने महज 20 लाख रूपए में अपने टीम के साथ जोड़ा है। कहा जा रहा है कि RCB के लिए ये प्लेयर एक्स फैक्टर साबित हो सकता है। #tosnews

क्यों कहा जा रहा है इस खिलाड़ी को मैच विनर #tosnews

27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपनी ही टीम के खिलाफ खेले प्रैक्टिस मैच में महज 49 गेंदों पर 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल कर अपनी मौजूदगी इस टीम में दिखा दी है। अपनी इस पारी के दौरान रजत ने ज़्यादातर रन चौकों और छक्कों में बनाए थे। IPL सीजन के आगाज से पहले यह मैच प्रैक्टिस के तौर पर खेला गया था। अपनी इस पारी के दम पर ही 226 रनों के विशाल स्कोर को 4 गेंद शेष रहते ही मैच को जीत लिया। रन चेज में Maxwell ने भी रजत का साथ दिया। Maxwell ने 31 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। रजत के इस प्रदर्शन से विराट कोहली भी खासे प्रभावित हुए हैं। #tosnews

लम्बे शॉट लगाने की काबिलियत #tosnews

रजत बहुत तेज रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। नीचे क्रम में आकर रजत बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं। रजत ने सईद मुस्ताक अली टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हुए 51 गेंदों में 96 रन बना कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस सीजन में भी रजत ने 29 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली थी। #tosnews

RCB के डाइरेक्टर ने कही थी ये बात #tosnews

RCB के डायरेक्टर माइक हेसन ने एक इंटरव्यू में रजत की तारीफ में कहा था कि रजत का ये पहला IPL भले हो पर इस खिलाड़ी में प्रतिभा और कुछ बड़ा करने की भूख है। उन्हें उम्मीद है की अगर रजत को पर्याप्त मौके मिलेंगे तो उनके लिए ये सीजन काफी अच्छा जायेगा। #tosnews

रजत के करियर पर एक नजर #tosnews

रजत ने अभी तक 36 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। अपने खेले गए इन मैचों में रजत ने 2253 रन बनाए हैं। इसके अलावा रजत के अगर लिस्ट ए मैचों में उनके औसत की बात करें तो वह भी अच्छा है। रजत के बल्ले से 35.6 की औसत से 1246 रन निकले हैं। वहीं अगर रजत के टी 20 करियर के बात की जाए तो उन्होंने 144 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 699 रन ठोके हैं और टी 20 में उनका 35 का शानदार औसत है। अब इस IPL में रजत का परफार्मेंस टीम के लिए क्या रंग लाएगा ये तो कई उनके IPL मैच खेलने के बाद ही पता चलेगा। #tosnews

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com