आईपीएल: 2022 मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश

        आईपीएल का रोमांच अपने चरम है। सभी टीमें इस सीजन आईपीएल टाइटल को जीतने की पूरी कोशिश कर रही हैं। आईपीएल 2021 का सीजन कुछ मायनों में खास है क्योंकि अगले सीजन में आईपीएल फ्रेंचाइजियों को एक बार फिर से नई टीम बनानी होगी। आईपीएल में हर तीन साल के बाद मेगा  ऑक्शन होते हैं। आईपीएल टीम इन  ऑक्शन में जाने से पहले अधिकतम 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। उसके अलावा सभी खिलाड़ियों को रिलीज़ करना पड़ता है। जिस वजह से आईपीएल का होने वाला अगला  ऑक्शन फ्रेंचाइजियों के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए काफी इम्पार्टेन्ट होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे इंडियन प्लेयर्स के बारे में जिन पर 2022 के इस मेगा ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है।
टी नटराजन
टी नटराजन डेथ स्पेशलिस्ट बॉलर हैं। उनके वेरिएशन की वजह से अंतिम ओवर में नटराजन काफी सफल होते हैं।  नटराजन ने आईपीएल 2017 में पंजाब के लिए अपना डेब्यू किया था। इसके बाद ही अगले सीजन में हैदराबाद ने इस युवा खिलाड़ी को खरीद लिया था। अपने आईपीएल परफॉर्मेस के दम पर ही नटराजन को टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका मिला था। अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से नटराजन टीम इंडिया के लिए तीनो फॉर्मैट में खेल चुके हैं। 2022 के मेगा ऑक्शन में नटराजन के ऊपर कई फ्रेंचाइजियों की नजरें होगी।

शिखर धवन
शिखर सही मायनो में आईपीएल के गब्बर हैं। शिखर ने आईपीएल में अब तक 5000 से ज़्यादा रन बनाए हैं।  आईपीएल में सबसे ज़्यादा हॉफ सेंचुरी मामले में भी गब्बर का नंबर दूसरा है। आईपीएल में उनका इतना एक्सपीरियंस होने की वजह से वो टीम में आसानी से फिट हो जायेंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि मेगा ऑक्शन में शिखर पर पैसों की बारिश होगी।

ईशान किशन
ईशान किशन ने 2020 के आईपीएल में 53 की औसत से 500 से अधिक रन बनाए थे। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 150 के ऊपर ही रहा था। यह सीजन भी ईशान के लिए काफी अच्छा जा रहा है। ईशान ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनैशनल डेब्यू में भी हॉफ सेंचुरी लगाई थी। मुंबई के 4 रिटेन खिलाडी लगभग तय हो चुके हैं। मुंबई शायद ही ईशान को रिटेन कर पाए जिस वजह से ईशान को खरीदने के लिए कई फ्रेंचाइजियों में होड़ मचना तय माना जा रहा है।

सूर्य कुमार यादव
कोलकाता के लिए सूर्य कुमार यादव ने मिडल आर्डर में अच्छी भूमिका निभाई थी। जिस वजह से मुंबई ने इन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था। बात करें आईपीएल के पिछले तीन सीजन की तो यादव अभी तक 1500 से ज़्यादा रन बना चुके हैं। इससे इनकी कंसिस्टेंसी का पता चलता है। इस वजह से ही यादव के ऊपर कई टीमों की नजर बनी हुई हैं। सूर्य कुमार यादव को इंटरनैशनल क्रिकेट में खेलने का अनुभव भी है। उन्हें इसका फायदा मिलना तय माना जा रहा है।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com