
ऋतुराज कितने टैलेंटेड हैं कि इसकी झलक हमे सीजन 2020 में दिख ही गयी थी। 2020 का आईपीएल भले चेन्नई के लिए अच्छा ना रहा हो पर ऋतुराज जैसे कुछ पॉजिटिव पॉइंट टीम को जरूर मिले थे। उन्होंने चेन्नई के लिए अंतिम 3 मुकाबलों में लगातार 3 हॉफ सेंचुरी लगाकर टीम को अंतिम स्थान पर आने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कप्तान धोनी खुद ऋतुराज के पॉजिटिव अप्रोच को पसंद करते हैं। ऋतुराज धोनी को अपनी सलाह देने से भी पीछे नहीं हटते हैं और धोनी उनकी सलाह पर अमल भी करते हैं। इन्ही वजहों से ही ऋतुराज को चेन्नई की टीम का भविष्य भी कहा जा रहा है
दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने अपने खेल के दम पर बहुत कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। जानकार उन्हें भारत का सुनहरा कल मानते हैं। दिल्ली एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसने हमेशा ही भारत के यंग टैलेंट पर भरोसा दिखाया है।  पहले श्रेयस फिर पंत ने इस टीम की कप्तानी संभाली है। ये सुनकर बिलकुल भी आश्चर्य नहीं होगा कि भविष्य में हम पृथ्वी शॉ को दिल्ली की कप्तानी करते देखेंगे। पृथ्वी की कप्तानी का जौहर हम अंडर 19 विश्व कप में पहले ही देख चुके हैं।
मुंबई के लिए ईशान किशन
ईशान एक निडर खिलाड़ी हैं ये हम उनके इंटरनैशनल डेब्यू मैच में देख चुके हैं। सामने विश्व का चाहे कितना भी बड़ा बॉलर क्यों न हो ईशान अपने शॉट लगाने से पीछे कभी भी नहीं हटते हैं। इसी निडरता की वजह से ही ईशान को रोहित के बाद मुंबई का कप्तान बनता देखा जा सकता है। ईशान 2018 से इस टीम का हिस्सा हैं। वह इस टीम के लिए कई बार मैच विनिंग पारियां भी खेल चुके हैं। ईशान इंडियन अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
कोलकाता के लिए शुभमन गिल
कोलकाता टीम को शुभमन गिल के टैलेंट पर काफी भरोसा है। आईपीएल का ये सीजन शुभमन के लिए अभी तक कुछ खास नहीं जा रहा है पर टीम का  उनके ऊपर भरोसा कायम है। इन्हीं वजह से ही जानकार शुभमन को कोलकाता टीम के भविष्य का कप्तान मानते हैं। शुभमन में वो सभी काबिलियत हैं जो एक सफल कप्तान में होनी चाहिए। उनका टेम्परामेंट और क्रिकेट को लेकर उनकी समझ कप्तानी के लिए उनका दावा काफी मजबूत करती हैं।  शुभमन ने अपनी काबिलियत अंडर 19 विश्वकप में साबित भी कर दी थी।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features