रेल में सफर करने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करने पड़ती है। एक कंफर्म टिकट पाने के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता। उसके बाद भी टिकट मिल पाना इतना आसान नहीं। त्योहारों के समय तो यह दिक्कत और बढ़ जाती है। इसलिए रेलवे की तरफ से तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए एक नई शुरुआत की गई है। रेलवे ने तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए एक ऐप की जानकारी दी है। यह आईआरसीटीसी की वेबसाइट से डाउनलोड होगा और उसी पर टिकट लांच होगी।
चुटकियों में मिलेगा कंफर्म टिकट
अब तत्काल टिकट के लिए ज्यादा परेशानी ुटाने की जरूरत नहीं है। यह आराम से ऐप के माध्यम से मिलेगा। आईआरसीटीसी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करने के बाद आप टिकट बुक करा सकते हैं। कई बार अचानक रेल से सफर करने के लिए जब टिकट की आवश्यकता हो तो इसका उपयोग किया जा ससकता है। यह ऐप आईआरसीटीसी के प्रीमियम पार्टनर की ओर से कंफर्म टिकट नाम से ऐप मिलेगा। इस ऐप के माध्यम से टिकट मिलेगा। इसमें आपको सीटों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही टेÑन का नंबर डालकर आप खाली सीट को खोज सकते हैं। साथ आप तत्काल टिकट की जानकारी भी अपने रूट पर ले सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें ऐप
आप गूगल के प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड करें। इसमें आपको चुटकियों में जानकारी मिल जाएगी। ऐप का नाम कंफर्म टिकट है। लेकिन इसके लिए आपको सुबह दस बजे तत्काल टिकट बुक कराना होगा। आनलाइन भुगतान भी आप इसी से कर सकते हैं। लेकिन टिकट बुक होने के बाद आपको वेटिंग में टिकट मिल सकता है। ऐप को आईआरसीटीसी नेक्स्ट जेनरेशन मोबाइल से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी सही होगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features