बीच में कप्तानी छोड़ने वाले जड़ेजा अकेले नहीं, ये रही पूरी लिस्ट

इन दिनों देश में आईपीएल का माहौल चल रहा है। ऐसे में क्रिकेट का खुमार सभी फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। बता दें कि इस सीजन में रवींद्र जडेजा को चेन्नई का कप्तान बनाया गया था पर अब उन्होंने बीच में ही टीम की कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में माही यानी की भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर से एक बार सीएसके की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बीच में ही आईपीएल की टीमों की कप्तानी छोड़ी है।

दिनेश कार्तिक

2020 में केकेआर यानी की कोलकाता की कप्तानी दिनेश कार्तिक संभाल रहे थे। कोलकाता ने उनकी कप्तानी में काफी खराब प्रदर्शन किया। बता दें कि बाद में उन्होंने बीच में ही कोलकाता की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी जगह कोलकाता की कप्तानी बीच में इयोन मोर्गन ने की थी।

डेविड वार्नर

हैदराबाद के कप्तान रहे डेविड वार्नर भी ऐसे कप्तानों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने बीच में ही टीम की कप्तानी छोड़ दी। टीम ने उनकी कप्तानी में साल 2016 में लीग जीती थी। वहीं बीते साल उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। उनकी जगह बाद में केन विलियम्सन को कप्तान बनाया गया।

डेविड मिलर

2016 में डेविड मिलर को पंजाब का कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम ने खराब प्रदर्शन किया था। इसलिए इन्हें कप्तानी से हटा कर टीम की कैप्टेंसी मुरली विजय को दी गई।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर भी बीच में कप्तानी छोड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट का अहम हिस्सा हैं। गंभीर ने साल 2018 में ये काम किया था। इन्होंने बीच में ही अपनी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि ये काफी सफल कप्तान साबित हुए थे। इनकी जगह बाद में श्रेयस अय्यर ने ली थी।

ये भी पढ़ें-टीम इंडिया ये 4 खिलाड़ी खरीदे गए करोड़ों, पर हो रहे फ्लाॅप

ये भी पढ़ें-भारतीय टीम की इस महिला खिलाड़ी की खूबसूरती देखी क्या

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे लीग में इस बार काफी फ्लाॅप रहे। साल 2019 में अजिंक्य रहाणे आरआर यानी की राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे। उनकी कप्तानी में टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। इसी वजह से इन्होंने कप्तानी बीच में ही छोड़ दी थी। इनकी जगह बाद में स्टीव स्मिथ ने ली थी।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com