कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में शुक्रवार को हिमस्खलन की दो घटनाएं हुई थी। जिसमें सात लोगों के लापता होने के बाद शनिवार सुबह फिर से शुरू रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 लोगों की लाश बरामद की जा चुकी है, वहीं एक शख्स को जिंदा बचाया गया है। रेस्क्यू किए गए शख्स का नाम गुलाम नबी भट, उम्र 50 साल निवासी कलमोना बताया जा रहा है।

इस आपदा में बीआरओ समेत सात लोग लापता हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन और सेना की संयुक्त कार्रवाई में हिमस्खलन में फंसे आठ माह के एक बच्चे को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य बंद कर दिया गया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features