कब है शुभ योग
करवाचौथ रविवार को 24 अक्तूबर के दिन है। बताया जा रहा है कि यह काफी शुभ दिन है। रविवार सूर्य का दिन है और यह लंबी उम्र के साथ ही सेहत भी देते हैं। सूर्य देव महिलाओं की कामना को पूरी करेंगे और लंबी आयु का आशीर्वाद देंगे। महिलाएं सुबह सूर्य को शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देंगी तो यह और अच्छा माना जा रहा है। चंद्रमा बीमारी से बचाने का घोतक है और सूर्य भी सेहतमंद व लंबी उम्र प्रदान करते हैं।
क्या है शुभ मुहूर्त
करवाचौथ के लिए शाम को ही पूजा शुरू होगी। इस दिन चंद्रमा के उदित होने का नक्षत्र रोहिणी है। यह शाम को आठ बजकर 11 मिनट पर उदय होगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम को छह बजकर 55 मिनट से शुरू हो जाएगा और यह चंद्र उदय होने तक रहेगा। महिलाएं और लड़कियां अगर शुभ मुहूर्त में पूजा करेंगी तो यह काफी अच्छा होगा। चांद निकलने से पहले ही एक घंटा पहले पूजा शुरू करना अच्छा होगा। मिट्टी की वेदी पर सभी देवी देवताओं को स्थापित करें और पूजा की थाल में दीपक, रोली, सिंदूर रखें और करवाचौथ की कथा जरूर सुने। चंद्रमा निकलते ही उसे अर्घ्य दें। कहीं-कहीं पति को छलनी से देखने का रिवाज है और कहीं नहीं है। अपनी प्रथा के हिसाब से यह करें। पति के हाथ से जल पीकर व्रत का पारण करें।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features