826 करोड़ के मालिक हैं धोनी, ये हैं उनके सबसे महंगे 5 शौक

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही रिटायर हो चुके हैं पर अब भी हर किसी की जुंबा पर उन्हीं का नाम छाया रहता है। खास बात तो ये है कि वो रिटायर होने के बाद भी कोरोड़ों रुपये कमाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी इस वक्त 826 करोड़ के मालिक हैं। तो चलिए इतनी बड़ी रकम के मालिक होने के नाते धोनी के सबसे महंगे 5 शौक के बारे में जानते हैं।

पिछले 5 सालों में रही है इतनी कमाई

सबसे पहले जानते हैं कि पिछले पांच सालों में धोनी की कितनी कमाई रही है। साल 2021 में धोनी के अब तक कुल 826 करोड़ रुपये की प्राॅपर्टी है और ये उनकी वर्तमान स्थिति है। वहीं 2020 में धोनी की प्राॅपर्टी 731 करोड़ रुपये की थी। इससे पहले साल 2019 में धोनी के पास 694 करोड़ रुपये की प्राॅपर्टी हुआ करती थी। और पहले की बात करें तो साल 2018 में धोनी 658 करोड़ रुपये के मालिक थे। वहीं 2017 में धोनी 628 करोड़ और 2016 में 526 करोड़ रुपये के मालिक हुआ करते थे। क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले धोनी रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी करते थे।

धोनी के हैं ये 5 सबसे महंगे शौक

1. धोनी के पास लग्जरी कारों और बाइकों का अच्छा कलेक्शन है। इस बात में तो कोई दोराय नहीं है। उनके पास सबसे महंगी जो कार है वो पोर्च 911 है। इस कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई गई है। इस लग्जरी और महंगी कार की खासियत है कि ये 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 4.5 सेकंड में ही पकड़ लेती है।

2. धोनी के पास कई सारी लग्जरी कारों के माॅडल का कलेक्शन है। वहीं उनके पास लग्जरी बाइकों का भी खासा कलेक्शन है। उनके पास सबसे महंगी और धांसू बाइक Confederate Hellcat X32 है। इस लग्जरी और महंगी बाइक का दाम 30 लाख रुपये है। खास बात ये है कि ये बाइक 132hp की पाॅवर जेनरेट कर सकती है।

3. बता दें कि धोनी के पास इन दोनों लग्जरी और महंगी कार व बाइक के अलावा Ferrari 599 GTO कार भी है। इस कार की कीमत 1.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात ये है कि ये कार धोनी को फ्री में मिली थी। साल 2011 का विश्वकप जीतने के बाद धोनी को फरारी कंपनी ने ये कार अपनी ओर से गिफ्ट की थी।

4. साल 2020 में धोनी ने एक और लग्जरी कार को अपने कारों के कलेक्शन में जोड़ा था। इस नई कार का नाम क्लासिक पोंटिएक फायरबर्ड ट्राॅस एम है। इस कार की भी एक खासियत है कि धोनी के इतने अमीर होने के बावजूद उन्होंने ये कार सेकंड हैंड खरीदी थी। इस कार को धोनी ने दूसरे मालिक के तौर पर 68 लाख रुपये में खरीदा था।

5. वहीं धोनी के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार है जिसका नाम Hummer H2 । इस कार की कीमत 72 लाख रुपये बताई जा रही है। इसकी खासियत ये है कि ये दुनिया की सबसे पाॅवरफुल कारों में से एक है।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com