स्मार्टक्लॉक की खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान, खरीदे बिना नहीं रह पाएंगे

आपके बेड के साइड टेबल पर रखी पुरानी घड़ी आज भी ट्रिन-ट्रिन की आवाज करके आपको जगाती होगी तो सुबह आपको ताजगी महसूस हो ऐसा मुश्किल होता होगा। इसलिए बाजार में अब ऐसी स्मार्टक्लॉक आ गई हैं जो न केवल देखने में खूबसूरत हैं बल्कि उनमें खूबियां भी ऐसी हैं कि आपका दिल उसे खरीदे बिना नहीं रह पाएगा। अब जमाना वैसे भी स्मार्ट बनने का है तो ऐसे में कब तक पुरानी घड़ी को अपने बेड के बगल में रखकर उसे हाथ से दबाकर चुप कराते रहेंगे। स्मार्टक्लॉक से घड़ी में आपको अलार्म और समय ही नहीं कई अन्य खूबियां भी मिलेंगी। आइए जानते हैं।

लेनोवो और गूगल असिस्टेंट का मेल
अभी तो स्मार्ट स्पीकर आपको हर तरह की सुविधाएं दे रहे हैं लेकिन यह स्मार्ट क्लॉक कुछ अलग है। वैसे तो लेनोवो ने अपनी घड़ी काफी समय पहले ही लांच कर दी है लेकिन यह स्मार्ट क्लॉक असेंशियल भारत में कुछ महीने पहले ही आई है। ये गूगल असिस्टेंट के साथ आने वाली एक डिजिटल घड़ी है जो आपका कहना मानेगी। आइए बात करते हैं इसकी खूबियों के बारे में।

यह हैं खूबियां
स्मार्टक्लॉक की डिजाइन से लेकर उसके फीचर्स लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसकी डिजाइन बिल्कुल ऐसे है जैसे एक सायरन और सामने नंबर का डिस्पले दिया हुआ है। इसमें ब्लैक एंड वाइट में नबर दिखते हैं वो भी 4इंच में । यह डिस्प्ले आपको समय और तापमान की जानकारी देगा। इसके अलावा क्लॉक की सबसे बड़ी खूबी अलार्म की है जिसका आइकन नजर आता है। अगर लाइट बंद करेंगे तो डिस्प्ले ज्यादा प्रकाश नहीं करेगा। पीछे और आगे की तरफ इसकी पूरी बॉडी को ग्रे कलर में फ्रैब्रिक का टच दिया गया है। इसमें आवाज, प्ले और पॉज और अलार्म सेट करने के लिए बटन मौजूद है। इसमें नाइट लैंप, गूगल असिसटेंट के माइक्रोफोन को आॅफ करने के लिए फिजिकल बटन दिया गया है। इन सबके अलावा इसमें 1.5 इंच का 3डी स्पीकर भी दिया गया है जो काफी पसंद किया जा रहा है।

कीमत है ये और बैटरी की दिक्कत नहीं
स्मार्टक्लॉक काफी क्लासी लुक लिए हुए है। ये बैटरी से नहीं चलती है इसलिए आपको बिजली पर भी निर्भर रहना होगा। और जहां से लगेगा वहां एक सॉकेट तो लगेगा ही। वाई-फाई भी लगाना होगा उसी के सपोर्ट से यह चलेगा। नाइट लैंप,दूसरी डिवाइस को चार्ज करने के लिए अतिरिक्त पोर्ट भी है। अभी तो इसकी शुरूआती कीमत 4,499 रुपये बताई जा रही है। इसमें आप गाने भी सुन सते हैं क्योंकि स्पीकर की सुविधा भी दी गई है।

खरीदना होगा फायदे का सौदा
स्मार्ट क्लॉक को चलाने के लिए गूगल होम ऐप डाउनलोड करना होगा। जैसा की क्लॉक है तो इसमें आपको समय दूर से ही दिखेगा और तापमान भी। आवाज काफी दूर से नहीं ले सकता इसके लिअ आपको स्मार्टक्लॉक को अपने नजदीक रखना होगा। इसमें वायस कमांड के साथ बटन भी दिए गए हैं। आप इसमें गाने और पॉडकॉस्ट भी कमांड देकर सुन सकते हैं क्योंकि इसमें गूगल असिसटेंट है। यह हिंदी और अंग्रेजी में होगा और आप इससे सवाल जवाब या कोई जानकारी भी ले सकते हैं। लेकिन जो खूबियां आपको ओके गूगल में मिलती है वह यहां मिलनी थोड़ी कठिन होगी। आप आवाज की एडजेस्टमेंट और लैम्प की ब्राइटनेस को आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।

GB Singh

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com