पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान और टीम को 2016 का यूरो कप फाइनल जितवाने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को हमेशा सुर्खियों में बने रहना पसंद हैं। कभी अपने शानदार परफॉर्मेंस तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसी हरकत कर दी थी जिस वजह से कोका कोला कंपनी को कई अरब रूपए का नुकसान अगले ही दिन उठाना पड़ गया था।
बता दें कि उन्होंने कोका कोला कंपनी की 2 बोतलों को कॉन्फ्रेंस मेज से हटा के पानी पीने को बेहतर विकल्प बताया था । जिस वजह से इस निर्माता कंपनी को अगले ही दिन 4 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा था। तो चलिए जानते हैं की क्रिस्टियानो डेली लाइफ में खुद को फिट रखने के लिए किन-किन चीजों का प्रयोग करते हैं।
![](https://tosnews.com/wp-content/uploads/2021/06/5d43505a14936f1769dd634ffaffad46-233x300.jpg)
36 की उम्र में 26 जैसी फुर्ती
रोनाल्डो एक फिटनेस फ्रीक इंसान हैं। वो अपनी फिटनेस से बिल्कुल भी कंप्रोमाइज करना पसंद नहीं करते हैं। अक्सर ही हम सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस से जुड़ी दिलचस्प पोस्ट देखते ही रहते हैं। रोनाल्डो इतने फिट हैं की 36 की उम्र में होने के बाद भी वो 26 की उम्र की फुर्ती रखते हैं। 36 की उम्र में भी रोनाल्डो की मांसपेशियां काफी मजबूत हैं। उनके शरीर में चर्बी की मात्रा जीरो के बराबर है। रोनाल्डो की फिटनेस के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी डाइट है। वो अपने खाने में हर चीज बिल्कुल नाप-तोल के ही लेना पसंद करते हैं। न्युट्रिशन की मात्रा को बनाए रखने के लिए वो कई विशेष चीजों का भी सेवन करते हैं।
चीनी को न प्रोटीन को हां कहा
सॉफ्ट ड्रिंक्स में मीठे की मात्रा ज्यादा होने की वजह से वो सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल भी नहीं करते हैं। वो आहार में संतुलित भोजन लेना ही पसंद करते हैं। उनके डाइट चार्ट में चीनी से बनी हर चीज बैन है। वहीं वो अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं। इसके अलावा वो मोटे अनाज को भी खाने में लेते हैं क्योंकि इससे उन्हें जरुरी कार्बोहाइड्रेट भी प्राप्त हो जाता है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स में मीठे की मात्रा ज्यादा होने की वजह से वो सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल भी नहीं करते हैं। वो आहार में संतुलित भोजन लेना ही पसंद करते हैं। उनके डाइट चार्ट में चीनी से बनी हर चीज बैन है। वहीं वो अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं। इसके अलावा वो मोटे अनाज को भी खाने में लेते हैं क्योंकि इससे उन्हें जरुरी कार्बोहाइड्रेट भी प्राप्त हो जाता है।
पीने में लेते हैं ये पदार्थ
रोनाल्डो अपने डाइट को फॉलो करने के लिए अपने साथ पर्सनल डाइटीशियन को हमेशा रखते हैं। सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसी चीजों से परहेज करने वाले रोनाल्डो को कई कार्बोहाइड्रेट युक्त फलों से मिलाकर तैयार होने वाला जूस का सेवन थोड़े-थोड़े अंतराल में करते रहना होता है। इस ड्रिंक का सेवन वे अपनी प्रैक्टिस के दौरान भी करते हैं। इससे उनको विटामिन बी 12 की भरपूर मात्रा भी मिलती है। इसके अलावा खाने में उन्हें मछली भी काफी पसंद है। उन्हें पुर्तगाली कॉड मछली खाना सबसे ज्यादा पसंद है। इसके अलावा को अंडो को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। वहीं वो लो फैट दही के साथ ताजे फलों को अपने नाश्ते में शामिल करते हैं।
ऋषभ वर्मा