जुलाई कैसा रहेगा आपके लिए, जानिए मूलांक से

जून का महीना खत्म होने को है। उसके बाद जुलाई शुरू हो जाएगा। जुलाई माह कई मामलों में काफी खास होगा। इसी माह में पहली तारीख से रथ यात्रा भी शुरू हो रही है और सावन का महीना भी इसी महीने से शुरू होगा। ऐसे में इस माह का राशिफल जानना काफी खास होगा। जुलाई के माह में जन्में लोग राशिफल जानने के लिए अपने मूलांक के आधार पर अपना भाग्य जान सकते हैं। आइए जानते हैं।

मूलांक जन्म से जुड़ा अंक
मूलांक जन्म तिथि से जुड़ा अंक होता है। यह एक से नौ अंक तक ही गिना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की जन्मतिथि 10 से लेकर 31 तारीख तक आती है तो उनका मूलांक इसको जोड़ कर बनेगा। जैसे 10 तारीख वाले का मूलांक एक प्लस शून्य बराबर एक होगा। यानी उसका मूलांक एक होगा। इसी तरह 22 तारीख जन्मतिथि वाले व्यक्ति का मूलांक 2 प्लस 2 बराबर चार यानी उसका मूलांक चार होगा। इस तरह से मूलांक निकाल सकते हैं।

क्या कहता है राशिफल
एक मूलांक वालों के लिए जुलाई काफी मिलाजुला रहेगा। काम और नौकरी में बोझ बढ़ेगा लेकिन आप आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंध अच्छे होंगे। अगर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफल होंगे। शुभ रंग सफेद और अंक 1 है। मूलांक दो वाले कर्ज से मुक्त होंगे और स्वस्थ रहेंगे। शुभ रंग पीला, अंक 27। मूलांक तीन वाले धन पाएंगे और लाभ कमाएंगे। रंग बैंगनी और अंक 3। मूलांक चार वाले योजनाएं जो रुकी हुई हैं वह पूरी होंगी। शुभ रंग नेवी ब्लू और अंक एक। मूलांक पांच वाले व्यापार में अच्छा करेंगे। शुभ रंग लाल, अंक नौ। मूलांक छह वाले विवाह जीवन में समस्या आ सकता ही। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रंग लाल, अंक सात। मूलांक सात वालों के लिए यह महीना वाकई अच्छा होगा। कोई नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। रंग सफेद, अंक दो। मूलांक आठ वालों के लिए धन के मामले में जुलाई अच्छा रहेगा। इनका शुभ रंग हल्का नीला और अंक सात है। मूलांक नौ वालों के जीवन में कुछ परिवर्तन हो सकता है। शुभ समाचार भी मिलेगा। रंग सफेद और शुभ अंक 11 है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com