ये छोटा सा पौधा जीवन की हर परेशानियों को करता है जड़ से ख़त्म...

बेल पत्र के अलावा इस पौधे की पत्तियां भी हैं महादेव को प्रिय, जानिए

सावन का महीना चल रहा है और सावन के सोमवार के व्रत शुरू हो चुके हैं। महादेव को मानने वाले भक्त पूरी तरह से भक्ति में लीन है। हर सोमवार को महादेव का अभिषेक होगा। इस पूरे माह रुद्राभिषेक करने वाले भी महादेव को प्रसन्न करेंगे। सावन में महादेव को वैसे तो कई चीजें चढ़ाई जाती हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो महादेव को बेहद प्रिय हैं। इनमें पौधों की पत्तियां शामिल हैं। आइए जानते हैं।

ये छोटा सा पौधा जीवन की हर परेशानियों को करता है जड़ से ख़त्म...

किन पौधों की पत्तियां प्रिय
महादेव को वैसे तो बेल के पत्ते, धतुरे की पत्तियां चढ़ाते हैं। इसके अलावा उनको भांग की पत्तियां भी लोग चढ़ा देते हैं। लेकिन महादेव को तुलसी का पत्र नहीं चढ़ाना चाहिए। सावन में सब कुछ हराभरा होता है। महादेव भी इस मौसम में बेहद प्रसन्न होते हैं। उनको मदार के फूल और धतूरा का फूल व फल भी चढ़ता है। इससे भगवान भोलेनाथ काफी खुश होते हैं।

शमी का पत्ता भी चढ़ाएं
लेकिन क्या आपको पता है कि इन चीजों के अलावा एक और पौधे की पत्ती है जो महादेव को बेहद प्रिय है। यह है शमी की पत्ती। यह पौधा अक्सर लोग अपने घरों में लगाते हैं। तुलसी के बाद इस पौधे को भी लोग अपने घरों में पूरे मान सम्मान के साथ लगाते हैं। इनकी पूजा करते हैं। यह ग्रह शांत करने में सहायक है। शमी का पौधा शनि देव को भी प्रिय हैष उनको भीयह चढ़ाया जाता है। लेकिन शमी की पत्ती महादेव को भी चढ़ती है। इसके लिए सावन के सोमवार में कांसे, तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें जल डालकर महादेव को चढ़ाएं। उसके बाद शमी की पत्ती चढ़ाएं और मंत्र का उच्चारण करें। शमी के पौधे का पौराणिक महत्व भी मिलता है ग्रंथों में।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com