भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की ओर से उनके पॉलिसी धारकों के लिए एक राहत भरी खबर है। जिन पॉलिसी धारकों की पॉलिसी किसी कारण से छूट गई है और वे पैसा जमा करना भूल गए हैं तो वे जल्द से जल्द इस काम को कर लें। एलआईसी की ओर से मार्च का समय ही लैप्स पॉलिसी धारकों को दिया गया है। अगर समय से पहले ही प्रीमियम जमा करते हैं तो कुछ छूट भी एलआईसी की ओर से दी जाएगी। आइए जानते हैं।

25 मार्च तक मिला समय
भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसने अपने पॉलिसी धारकों के लिए यह छूट प्रदान की है। जिनकी भी पॉलिसी लैप्स हो गई है वे लोग एलआईसी में अपनी देरी शुल्क को चुका कर पॉलिसी को दोबारा से शुरू कर सकते हैं। कंपनी की ओर से 25 मार्च तक का समय दिया गया है। अगर इससे पहले पैसा जमा किया जाता है तो थोड़ी और छूट मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी टर्म इंश्योरेंस, मल्टीपल रिस्क पॉलिसी और हाई रिस्क बीमा प्लान में छूट नहीं दे रही है। यह पूरे देश में छूट का लाभ लिया जा सकता है।
क्या है नियम व शर्तें
एलआईसी की ओर से बताया गया है कि प्रीमियम में चूक 5 साल से ज्यादा पुराना न हो। ऐसे में यह थोड़ा मुश्किल होगा। पॉलिसी को अगर छूटे हुए 5 साल के अंदर ही समय हुआ है तो यह ठीक होगा। कई तरह के पॉलिसी में यह छूट नहीं दी गई है। इसका ध्यान रखना आवश्यक है। जिनका टर्म लैप्स हुआ है या फिर पॉलिसी टर्म पूरा नहीं हुआ उनको फिर से पैसा भरके शुरू कर सकते हैं। योजना के तहत एक लाख रुपए के प्रीमियम व स्वास्थ्य बीमा पर 20 फीसद या अधिकतम दो हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। इससे अधिक यह छूट 30 फीसद तक जाएगी।
GB Singh