एलआइसी की इस स्कीम से 150 रुपए निवेश कर पाएंगे 22 लाख का फायदा

देश की भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआइसी हमेशा से ही भारतीय आम और खास की पहली पसंद रही है। यह हमेशा नई स्कीम से लोगों का परिचय कराती है जिसपर काफी लोग निवेश भी करते हैं। कम पैसे में अच्छा रिटर्न मिले तो इससे अच्छा और क्या होगा।

इस बार जो पॉलिसी एलआइसी लाई है उसे उनके लिए अच्छा बताया जा रहा है जिनको अपनी बेटियों की शादी और पढ़ाई को लेकर फिक्र होती है। रोजाना कमाने वालों के लिए तो यह बहुत अच्छी स्कीम बताई जा रही है। इससे कम समय में ही आपको ज्यादा मुनाफा होगा। इसके अलावा दुर्घटना होने पर भी स्कीम आपका ध्यान रखती है। क्या है यह स्कीम आइए जानते हैं।

एकमुश्त मिलेंगे 22 लाख रुपए

बच्चों के जन्म लेते ही लोग अच्छी जगह निवेश करने की योजना बनाने लगते हैं। बेटी के लिए तो लोगों की चिंता कुछ और बढ़ जाती है क्योंकि उनकी शादी के लिए भी तैयारी करनी होती है। लोग उनकी पढ़ाई पर भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। एलआइसी की इस पालिसी में बेटियों का भविष्य तो सुरक्षित होगा ही साथ एकमुश्त रकम 22 लाख रुपए मिलने से काफी हद मदद भी मिलेगी।

जाने क्या है स्कीम

एलआइसी की इस पॉलिसी के तहत आपको रोजाना 150 रुपए का निवेश करना होगा। बेटी के बड़े होने या फिर उसकी शादी या पढ़ाई के लिए आपको 22 लाख रुपए मिल सकते हैं। इस पॉलिसी को लेने के बाद यदि पिता की मौत होती है तो आगे निवेश से मुक्त कर दिया जाएगा। यानी निवेश नहीं करना पड़ेगा। पॉलिसी उसी तरह चलती रहेगी जैसे पहले चल रही थी। साथ ही पिता की मौत पर तुरंत 10 लाख रुपए भी मिलेंगे। इसके अलावा अगर माता-पिता की मौत किसी दुर्घटना में होती है तो 20 लाख रुपए मिलते हैं। इस पॉलिसी की सबसे जरूरी बात यह है कि जब तक बेटी की शादी नहीं हो जाती है तब तक हरस ाल पढ़ाई या दूसरे खर्च के लिए एक लाख रुपए मिलते रहेंगे और पॉलिसी भी चलती रहेगी।

किससे करें संपर्क

पॉलिसी की जानकारी के लिए आप एलआइसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर वहां किसी भी एजेंट से भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एलआइसी की पॉलिसी के बारे में सबसे जरूरी यह भी है कि अगर आप किसी एजंट के माध्यम से पालिसी लेते हैं और उससे किसी कारण वश संपर्क टूट जाता है तो भी आपको इस मामले में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है।

–GB singh

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com