बड़ी खबर: अमेरिका में ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’, हिलेरी की हुई हार

दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र, अमेरिका ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को अपना 45वां राष्ट्पति चुन लिया है।  पढ़ें, LIVE अपडेट्स….

बड़ी खबर: अमेरिका में 'अबकी बार ट्रंप सरकार', हिलेरी की हुई हार

– एबीसी के रुझानों में हवाई और कैलिफोर्निया में जीतीं हिलेरी क्लिंटन। ट्रंप आइडेहो में जीते। 

– इलेक्ट्रोरल वोट्स में ट्रंप ने बनाई बढ़त,  कोलोरैडो और वर्जिनिया प्रांत में हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की है।

– अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की जीत के रूझानों को देखते हुए अमेरिकी बाजार लड़खड़ा गए हैं। डॉलर के मुकाबले येन और अन्य करेंसी मजबूती होती नजर आ रही हैं।

– पेंसिलवेनिया, वर्जीनिया और नॉर्थ कैरोलाइना जैसे बैटलग्राउंड स्टेट के रुझान अभी आने बाकी हैं। ये राज्य चुनावी नतीजों के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।

-हिलेरी क्लिंटन के 109 इलेक्ट्रोरल वोट के मुकाबले 168 के आंकड़े पर पहुंचे ट्रंप, प्रोजेक्शन में जीत की ओर तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं ट्रंप। 

-डोनाल्ड ट्रंप ने ओहिया प्रांत में भी जीत दर्ज की है। इस बेहद अहम प्रांत में 18 इलेक्ट्रोरल वोट हैं।

-मिसोरी में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के आसार हैं। यहां 10 इलेक्ट्रोरल वोट हैं। फ्लोरिडा में ट्रंप को जीत मिली है।

-‘रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपने मित्रों के साथ चुनाव नतीजे देख रहे हैं।

– हिलेरी क्लिंटन पिछड़ती हुईं नजर आ रही हैं। ट्रंप ने मोंटैना में भी जीत दर्ज की है। यहां 3 इलेक्ट्रोरल वोट हैं।

-फॉक्स न्यूज के मुताबिक, हिलेरी क्लिंटन के 109 इलेक्ट्रोरल वोट के मुकाबले डोनाल्ड ट्रंप 147 पर पहुंच गए हैं। 

-अमेरिकी चुनावों के रिजल्ट पर एक हास्य प्रतिक्रिया ये भी है।

 ट्रंप ने रचा इतिहास लेकिन कोर्ट से लगा बड़ा झटका, रद्द हो सकता है चुनाव

– एबीसी के मुताबिक, अमेरिका प्रांत लुइसियाना में ट्रंप जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
 

फॉक्स न्यूज के मुताबिक,  डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी को पछाड़ दिया है।  अब तक ट्रंप 139  इलेक्टोरल वोट हासिल कर चुके हैं जबकि हिलरी को 97 वोट मिले  हैं।
– अमेरिका की राजधानी वांशिगटन डी.सी. के भी परिणाम आए सामने। हिलेरी ने हासिल की जीत।
– डेलावेर राज्य में हिलेरी ने हासिल की जीत।
– टेनेसी राज्य में कुल 72 प्रतिशत इलेक्टोरल वोट पाकर ट्रंप ने हासिल की जीत।
– 50 राज्यों में से अब तक 14 राज्यों के परिणाम आ चुके हैं। इन परिणामों में हिलेरी क्लिंटन आगे चल रही हैं। 
– मैरीलैंड और न्यूजर्सी राज्यों का भी परिणाम आया सामने, हिलेरी क्लिंटन ने हासिल की जीत। इस जीत से हिलेरी ने ट्रंप पर बनाई बढ़त।
– ओक्लाहोमा राज्य और साउथ कैरोलीना राज्य का भी आया परिणाम। दोनों राज्य में डोनाल्ड ट्रंप ने हासिल की जीत।
– मेसाचुस्ट्स राज्य में हिलेरी क्लिंटन ने हासिल की जीत।
– वेस्ट वर्जिनिया राज्य में डोनाल्ड ट्रंप ने हासिल की जीत।
– हिलेरी क्लिंटन को राहत, वर्मांट राज्य में मिली जीत।
– साउथ कैरलाइना और जॉर्जा और वर्जिनिया में कड़ी टक्कर। दोनों राज्यों में चुनाव समाप्त।
– डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियाना और केंटकी में हासिल की जीत।
– इंडियाना और केंटकी में सर्वप्रथम मतदान समाप्ति।
– अमरिका के वर्जिनिया, नार्थ कैरलाइना और ओहायो राज्य में मतदान जारी हैं। इन्हीं राज्यों से संभावित विजेता के बारे में शुरुआती संकेत मिलेंगे।

पहला वोट न्यू हैम्पशायर के एक गांव में पड़ा
चुनाव की शुरूआत न्यू हैम्पशायर के एक छोटे से गांव में मतदान के साथ हुई। मतदान के दिन परंपरागत तरीके से डाले गये ये पहले वोट थे, जिनमें डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की। वर्ष 2016 के मतदान में श्रीमती क्लिंटन ने पहली जीत 4-2 के अंतर से न्यू हैम्पशायर के दूरदराज वाले क्षेत्र डिक्सविले नॉश में दर्ज कराई। यहां आधी रात के बाद 2016 का पहला मतदान किया गया था।

 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com