LoC विवाद के चलते पाक ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब

LoC विवाद के चलते पाक ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब

एलओसी पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन के लिए पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की ओर से कहा गया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं सार्क) डॉक्टर मोहम्मद फैजल ने सिंह को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा ‘बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन’ की निंदा की। LoC विवाद के चलते पाक ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब

आर्मी चीफ बाजवा ने कहा- पाक मदरसा के स्टूडेंट मौलवी बन रहे या आतंकवादी

इसमें दावा किया गया कि भारतीय बलों द्वारा बृहस्पतिवार को चिरकोट सैक्टर के चाफर गांव में लोगों के एक समूह पर गोलीबारी की गई।

इस दौरान उसके दो नागरिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। विदेश कार्यालय की ओर से कहा गया कि संयम के अनुरोधों के बावजूद भारत लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। इसमें यह भी कहा गया है कि आम नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना निंदनीय है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com