गणपति को घर लाने पर इन फूलों से करें श्रंगार, होंगे प्रसन्न

      हर देवी और देवता के अपने कुछ प्रिय पुष्प होते हैं जिनको वे पसंद करते हैं। इसे अर्पित करने से देवों को प्रसन्न किया जा सकता है। जैसे भोलेनाथ को सफेद पुष्प अर्पित करते हैं वैसे ही नौ देवियों को गुड़हल के फूल चढ़ाने से आशीर्वाद मिलता है। इसी तरह गजानन देव को भी पुष्प सोच समझकर चढ़ाना चाहिए। कुछ पुष्प गणेश को बिल्कुल वर्जित हैं इन्हें चढ़ाने से बचना चाहिए। इससे फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं कि गणपति को घर लाने पर उनका किन फूलों से श्रंगार करें। 

ये फूल वर्जित
दस दिनों तक घर-घर में गणपति विराजे हैं। रोजाना उनका श्रंगार और आरती हो रही है। घरों में अच्छा वातावरण है और भोग बनाया जा रहा है। लोगों ने अपने घरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया है। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि गणपति को किस तरह के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे गणपति नाराज हो सकते हैं। गणेश को कभी केतकी के फूल और तुलसी अर्पित नहीं करना चाहिए। कुछ कारणों से यह उनमें नहीं चढ़ाए जाते हैं। बताते हैं कि केतकी के फूल भगवान शिव को नापसंद होने के कारण गणेश को भी नहीं पसंद है।बताया जाता है कि तुलसी को श्राप के कारण यह उन पर नहीं चढ़ सकती है। सूखे और बासी फूल भी नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे घर में संपन्नता नहीं आती।

इनसे करें गणेश का श्रंगार
गणेश को पीला और लाल रंग बहुत प्रिय है। घर में अगर पर्दों से लेकर उनका पूजा स्थान सजाना हो तो इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे घर में एक सकारात्मक ऊर्जा आती है और माहौल भी सुखमय जान पड़ता है। इन दो रंगों के फूल चढ़ाने से गणपति आशीर्वाद देते हैं। इसमें आप गेंदे और गुड़हल के फूल चढ़ा सकते हैं। गुलाब भी उनको प्रिय है। पीले रंग और लाल रंग के कपड़ों से उनकाश्रंगार कर सकते हैं और घर को भी इन्हीं फूलों से सजा सकते हैं। इसके अलावा उनको दूर्वा घास बहुत प्रिय है। रोज सुबह शाम उन्हें यह दूर्वा चढ़ाने से आपके कष्ट दूर होंगे और मनोकामना भी पूरी होगी।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com