कभी सबके दिलों पर राज कर चुकी चार पहिया गाड़ी बोलेरो एक बार फिर से लोगों के सामने एक नए अंदाज में आने के लिए तैयार है। बताया जा रहा कि कंपनी महिंद्रा की ओर से 2022 में स्कार्पियों को बाजार में लाने वाली है। यह पूरी तरह से बदली हुई होगी और नए अंदाज में दिखेगी। महिंद्रा बोलेरो में कई खासियत होंगी और नए फीचर भी मिलेंगे। आइए जानते हैं।

हो चुकी है टेस्टिंग
बोलेरो कभी लोगों की सबसे ज्यादा चहेती रही थी। महिंद्र एंड महिंद्रा कंपनी की ओर से इसे एक बार फिर लांच करने की तैयारी है। एसयूवी 2022 को बोलेरो को बिल्कुल नए अंदाज में लाने की कोशिश कंपनी कर रही है। वैसे तो कई बार कार की टेस्टिंग हो चुकी है और सड़क पर लोगों ने इसे देखा भी है। बता रहे हैं कि तकनीकी रूप से देखा जाए तो कार में किसी तरह के कोई बदलाव नहीं होंगे लेकिन इसमें कुछ कास्मैटिक बदलाव दिख सकते हैं। महिंद्रा की नई बोलेरो दो रंग में दिखेगी। इसमें एयरबैग्स भी दो मिलेंगे।
बोलेरो की खासियत
जानकार के मुताबिक, महिंद्रा आटोमेटिव को इसी साल लांच किया जा सकता है। ये जून 2022 तक में आ सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी इस बारे में नहीं दी है। जहां तक बात है बोलेरो की खासियत की तो इस एसयूवी में फागलैंप हाउसिंग मिलेगा। ये टाप माडल में मिलेंगे। हैडलैंप में थोड़े बदलाव किए गए हैं। डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री भी बदला हुआ मिलेगा। केबिन भी नया होगा और पार्किं ग सेंसर लगा होगा। माडल 1.5 लीटर डीजल इंजन वाला होगा। इसमें 75 बीएचपी की ताकत दिखेगी। यह एसयूवी 16.7 किमी तक एक डीजल में चलती है। बोलेरो के अलााव स्कार्पियों को भी नए लुक में कंपनी लाएगी।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features