सुख और समृद्धि के देव गजानन 10 सितंबर को घर आ रहे हैं। इसके बाद दस दिनों तक घर में उत्सव जैसा माहौल होगा। 10 सितंबर से 19 सितंबर अनंत चतुदर्शी तक विघ्नहर्ता के आगमन के घर में खुशहाली आएगी और संकट कटेंगे। रोजाना भगवान गणेश की आरती होने से घर में एक सकारात्मक ऊर्जा आएगी। लेकिन गणेश को घर लाने पर भी हमें कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। उनके पूजा से लेकर भोग और दस दिनों तक तमाम अन्य नियमों का पालन करना चाहिए। इससे गणपति काफी खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं कौन सी चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।. 
बेहद शुभ है गौरीनंदन का घर आना
गणेश के आगमन से घर में खुशहाली आती है। उनका आना बेहद खास है। इसलिए उनके आने पर दस दिनों तक घर में तामसिक चीजों का त्याग करना चाहिए। प्याज-लहसुन, मांस मछली और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। घर को शुद्ध रखना चाहिए। साफ सफाई के साथ उसे फूलों और लाइट से सजाना चाहिए। रोजाना पूजा से घर में एक अच्छा माहौल बनता है। चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करना चाहिए। अगर आपने गलती से चंद्रमा देख लिया है तो जमीन से पत्थर का टुकड़ा उठाइए और उसे पीछे की ओर फेंक दीजिए इससे यह कट जाता है।

ये भी पढ़ें : आ रहे हैं बप्पा, 10 सितंबर से हर घर में विराजेंगे गणेश
इन बातों का भी रखें ध्यान
गणपति की पूजा में लाल और पीले कपड़ा पहनना चाहिए। उस दिन काले और नीले कपड़े पहनना ठीक नहीं है। पति और पत्नी को घर में संयम रखना चाहिए। पशु पक्षियों को नहीं परेशान करना चाहिए। भगवान गणेश को जो चीजें प्रिय हैं उनको करना चाहिए। उन्हें कभी तुलसी न चढ़ाएं बल्कि रोज सुबह और शाम को दूर्वा की माला चढ़ाएं। इससे गणेश बेहद प्रसन्न होते हैं। झूठ बोलने की आदत से सभी तौबा करनी चाहिए। इससे गणपति खासे नाराज होते हैं। उनकी पुरानी मूर्ति को विसर्जित करके ही नई मूर्ति लों। दो मूर्तियां घर में न रखें। घर में बिजली व दीपों का प्रकाश करें। शुभ होगा।
GB Singh