भारतीय मिडिल क्लास परिवारों के लिए मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा पसंदीदा कार कंपनी रही है। इस कंपनी ने अपनी हर कार से लोगों का दिल जीता है। पैसे के मामले में जहां यह सबसे कम दाम की रही वहीं, इसकी कार लोगों को पसंद भी आई। अब मारुति सुजुकी अपनी आल्टो कार को 2022 के हिसाब से तैयार करके लांच करने वाली है। बताया जा रहा है कि नई आल्टो कार अगले माह तक भारत में बनना शुरू हो सकती है। फिर जल्द ही लांच होगी। आइए जानते हैं।

कंपनी कई कार ला सकती है
भारत में लोगों के दिल के करीब आने वाली कार मारुति सुजुकी ही थी। पिछले कई सालों से यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। आज भी यह लोगों को पसंद आती है। अभ कंपनी अपनी कार को नए अंदाज में सामने ला रही है ताकि लोगों की दिलचस्पी इस कंपनी की कारों के प्रति बना रहे। हाल ही में परीक्षण के दौरान कंपनी की कारों लांच करने के लिए तैयार किया गया। बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कई कारों को लांच किया जा सकता है। कंपनी एसयूवी जैसी अंदाज में कार लेकर आने वाली है। आल्टो काफी पसंदीदा कार में से एक है।
क्या होगी खूबियां
आल्टो की जो कार 2022 में आने वाली है उसमें कई खूबियां हो सकती है। इसका ऊंचाई भी काफी अच्छी होगी जो पहले से ज्यादा होगी। इसमें केबिन बड़ी होने से यह लोगों को काफी पसंद आएगी। क्योंकि इसमें जगह ज्यादा होगी। नई मारुति सुजुकी की आल्टो में माइलेज भी बढ़ा हुआ मिलेगा। यह एस प्रेसो जैसी नजर आएगी। फीचर काफी अच्छे होंगे। नई आल्टो में कीलेस एंट्री होने के साथ ही इसमें टचस्क्रीन इफोटेनमेंट सिस्टम यानि छूते ही मनोरंजन और जानकारी मिलेगी। अभी तक आपको पुरानी आल्टो साढ़े तीन से पांच लाख रुपए के अंदर मिल जाती है। लेकिन नइ आल्टो आपको थोड़ी ज्यादा कीमत में मिलेगी। यह माइलेज के मामले में अच्छी होगी। इसका सीएनजी वेरिएंट भी कंपनी बाजार में लांच कर सकती है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features