मोबाइल कंपनियां अपने कॉलिंग के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है। ऐसा हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट से पता चला है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनियां काफी दाम बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगर एक कंपनी की ओर से दाम बढ़ाए जाते हैं तो अन्य कंपनियां भी अपने दाम बढ़ाएंगी। कंपनियों की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ घोषणा हो सकती है। आइए जानते हैं।

20 से 25 फीसद तक बढ़ सकते हैं दाम
अगर कंपनियां दाम बढ़ाती हैं तो उनके लिए ज्यादा बुरा होगा जो बात करने में काफी समय देते हैं। मौजूदा समय में तीन कंपनियां भारत में निजी हैं और एक कंपनी सरकारी है। बताया जा रहा है कि निजी कंपनियां इस समय के वित्त वर्ष में दूसरी तिमाही तक शुल्क दर में बढ़ोतरी कर सकती हैं। यह 20 से 25 फीसद हो सकता है। यह रिपोर्ट मीडिया में रेटिंग एजंसी क्रिसिल की शोध यूनिट की ओर से जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि टेलीकाम सेक्टर को नेटवर्क और स्पेक्ट्रम में निवेश के लिए हर उपयोगकर्ता से ही राजस्व में औसत बढ़ोतरी हो सकीत है।
काफी बढ़ी है प्रतिस्पर्धा
रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि अगर कंपनियां अपने उपयोगकर्ताओं के माध्यम से औसत राजस्व भी वसूलने में पीछे रहती हैं तो काफी क्वालिटी गिर सकती है। इससे सेवाओं पर भी बुरा असर होगा। दरअसल, प्रतियोगिता का दौर रिलायंस जिओ के आने के बाद ज्यादा शुरू हुआ। जियो के आने पर प्रतियोगिगता में काफी तेजी आई है। बता दें कि 2019 से पहले टेलीकाम सेक्टर में काफी प्रतिस्पर्धा नहीं थी और लोग अपने दाम घटा रहे थे। लेकिन जियो के आने के बाद इंटरनेट क्षेत्र में क्रांति आई और कंपनियों ने अपने डेटा और कालिंग को सस्ता करना शुरू किया। इसके बाद अचानक से सभी कंपनियों ने दाम बढ़ाने शुरू कर दिए। अब तो कई कंपनियां भी प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में कंपनियां कब दाम और कितना दाम बढ़ाएंगी यह देखा जाएगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features