पड़ने वाला है चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा इसका इन राशियों पर प्रभाव 

सूर्य हो या चंद्रग्रहण हो दोनों ही का अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव राशियों पर पड़ता है। इस बार चंद्र ग्रहण 26 मई को 2:17 पर शुरू होगा और शाम को 7:19 पर चंद्र ग्रहण की समाप्ति होगी। आपको यह भी बता दे कि चंद्रग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।

कैसा ग्रहण होगा

यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। इसे चंद्र ग्रहण की उपछाया कह सकते हैं। वहीं ग्रहण की उप छाया होने के कारण इसे धार्मिक प्रभाव से अलग माना जाएगा।

इस बार चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा

26 मई को होने वाले चंद्र ग्रहण को आप पूर्वी एशिया अमेरिका उत्तरी यूरोप ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्रों में देख सकते हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो भारत में इसकी उपछाया ही दिखाई देगी।

सूतक काल का समय

जब ग्रहण लगता है तो उसे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। भारत में चंद्रग्रहण के ऊपर छाया ग्रहण होगा तो किसी भी तरह के धार्मिक कार्यों पर इस तरह के ग्रहण में पाबंदी नहीं लगेगी। जब कभी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण पड़ता है तो सबसे पहले मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं लेकिन इस बार भारत में चंद्र ग्रहण की छाया का असर होगा तो इससे मंदिर के द्वार नहीं बंद किए जाएंगे। धार्मिक कार्यों में भी किसी तरह की कोई रोक नहीं लगेगी।

क्या होता है ग्रहण की उप छाया

ग्रहण पड़ने से पहले चंद्र ग्रहण धरती के ऊपर उपछाया में प्रवेश करते हैं जिससे चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बगैर ही बाहर निकल जाता है तो उसे उपछाया ग्रहण कहा जाता है। जब वास्तविक छाया में चंद्रग्रहण प्रवेश करता है तो उसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है। उपछाया को चन्द्र ग्रहण नहीं कहा जाता है। बता दें कि इस बार चंद्र ग्रहण 26 मई को 2:17 पर शुरू होगा और शाम को 7:19 पर चंद्र ग्रहण की समाप्ति होगी। आपको यह भी बता दे कि चंद्रग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।

ग्हण से पहले के कार्य

ग्रहण पड़ने से पहले खाद्य पदार्थ में कुश रखने का विधान है। जिससे जब सूतक लगे तो खाद्य या पेय पदार्थ पर इसका असर न पड़े। साथ ही में गर्भवती स्त्री को भी ग्रहण के असर से बचाने के लिए अलग तरह के इंतजाम किए जाते हैं। जिससे उन पर ग्रहण का असर न पड़े।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com