मच्छरों से बचाने को बाजार में कई इलेक्ट्रिक डिवाइस, जानिए कौन बेहतर

जब-जब मौसम बदलता है तो सर्दी-गर्मी के साथ एक और चीज है जो हमेशा परेशान करती है, वह है मच्छर। इन मच्छरों का आतंक पूरे साल बना रहता है। कभी-कभी भीषण गर्मी में तो कभी-कभी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में भी। मच्छरों को भगाने के लिए जो भी साधन दवाओं के रूप में हैं अब वे बेअसर होने लगे हैं। उसका बड़ा कारण है कि मच्छरों ने अपने आपको उन दवाओं से मजबूत बना लिया है इसलिए अब उन पर असर नहीं होता है। लेकिन फिर भी बाजार में कुछ ऐसे तोड़ आ गए हैं जिससे मच्छर सीधे मरेंगे। ये इलेक्ट्रिक उपकरण हैं। आइए जानते हैं।

दवा बेअसर होने पर आ रहे हैं ऐसे उपकरण
दरअसल, पहले मच्छरों को भगाने के लिए जो काइल हम जलाते थे या फिर अगरबत्ती जलाते थे। उनका असर अब मच्छरों पर कम होता है। वे बेहोश हो जाते हैं और सुबह फिर उठ खड़े होते हैं। पहले बल्ब पर एक छोटा का टिकियानुमा चीज भी रखते थे। लेकिन अब बल्ब नहीं है तो उनका बाजार में आना बंद हो गया है। ऐसे में अब उपकरणों के माध्यम से ही मच्छरों को भगाया जा रहा है।

क्या-क्या उपकरण बाजार में मौजूद
बाजार में वैसे तो कई तरह के उपकरण आए हैं लेकिन लैंप वाला नया है। यह लैंप जलाते ही मच्छर इसके संपर्क में आते हैं और जैसे ही इसके संपर्क में आते हंै तो वह मर जाते हैं। यह आप कहीं भी लगा सकते हैं। इसे बेडरूम के अलावा लिविंग रूप में और आफिस में भी लगा सकते हैं। यह कई डिजाइन में आते हैं। इसमें एक नीली रोशनी निकलती है। यह 20 मीटर तक की दूरी पर उड़ने वाले मच्छरों को भी अपनी ओर खींचता है। यह मास्किटो किलर लैंप आपको बाजार में 200 से 300 रुपए में मिल जाएगा। आनलाइन यह 199 रुपे में मिल सकता है। इसके अलावा मास्किटो किलर रैकेट भी बाजार में है जो एक बैडमिंटन की तरह होता है और उससे आप इसे मारते हैं। एक अन्य उपकरण में आप मच्छरों को आकर्षित कर उन्हें मौत की नींद सुलाते हैं। यह सारे उपकरण काफी सस्ते दाम में हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com