गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, जानिए

     गूगल की ओर से हर साल एक बहुत ही दिलचस्प जानकारी साझा की जाती है। यह जानकारी होती है लोगों द्वारा इंटरनेट सर्चिंग को लेकर सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली की को लेकर। जिन देशों में गूगल का उपयोग होता है वहां इसकी जानकारी साझा की जाती है। भारत में भी  लोग गूगल पर ही सबसे ज्यादा चीजों को सर्च करते हैं और यह उनके लिए सबसे ज्यादा आसान भी है। आइए जानते हैं कि 2021 में ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं जिसे लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है।

ये रहे सबसे ज्यादा सर्च करने वाली सूची में
लोगों ने सबसे ज्यादा इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को सर्च किया है। क्रिकेट की दीवानगी इस देश में इसी से पता चलती है। दूसरा कोविन और आइसीसी वर्ल्ड कप को लेकर भी लोग पीछे नहीं रहे, उन्होंने इसे खूब सर्च किया। इसके बाद यूरो कप और टोक्यो ओलंपिक भी सर्च करने में लोगों ने सभी को पीछे छोड़ दिया। फिर कोविड वैक्सीन के बारे में भी लोगों ने गूगल सेपता किया और फ्री फायर रिडीम के बारे में भी जानकारी ली। कोपा अमेरिका के साथ भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओलंपिक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के बारे में जानने के लिए भी लोग उत्सुक दिखे। आर्यन खान के जेल जाने से उसके निकलने तक लोगों ने उसे सर्च किया।

जानिए नियर मी में क्या खोजा लोगों ने
नियम मी में लोगों ने अपने आसपास के विकल्प के साथ कोविड वैक्सीन सबसे अधिक खोजा। इससे पता चला कि वैक्सीन उनके नजदीक कहां लग रही है। इसके अलावा कोविड टेस्ट और फूड डिलीवरी को भी लोगों ने खूब सर्च किया। लोगों ने सेकेंड वेव के दौरान आॅक्सीजन सिलेंडर भी अपने घरों के आसपास ढूंढने की कोशिश की और कोरोना अस्पताल के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा लोगों ने अपने घर के पास टिफिन सर्विस की भी जानकारी ली। सिटी स्कैन के बारे में भी लोगों ने सर्च किया। आपको बता दें कि लोगों ने नियर मी में कोरोना से प्रभावित होकर ही चीजों को ढूंढने की कोशिश की है।

फिल्मों पर भी ध्यान
सबसे ज्यादा बार लोगों ने जय भीम सर्च किया  है। यह फिल्म काफी पसंद की जा रही है। अभी भी इसे लोग देख रहे हैं। इसके अलावा कारगिल के शहीद पर बनी फिल्म शेरशाह भी लोगों ने खूब सर्च किया। राधे और बेल बाटम के बारे में भी लोग गूगल से जानकारी ले रहे थे। तमिल फिल्मों में मास्टर लोगों ने सर्च किया। इसके अलावा सेलीब्रिटी में नीरज चोपड़ा और आर्यन खान को लोगों ने सर्च किया। विदेश मामलों में लोगों ने अफगास्तिान के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखाई।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com