रेजर3 है नया फोन
नए साल पर मोटोरोला नया फोन रेजर3 लांच करने जा रहा है। मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार इसके फीचर अभी तक तो लोगों के सामने लीक होकर आ चुके हैं। मोटोरोला लेनोवो चीन की कंपनी है जो नए डिवाइस पर काम कर रही है। यह काफी अच्छा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह एक तरह को मोटोरोला का पुराना फोन ही है जिसे नए रंग रूप में पेश किया जाएगा। यह काफी पसंद किया गया था। यह स्नैपड्रैगन 8जेन 1 चिपसेट से चलेगा और काफी शनदार होगा। पहले भी मोटोरोला का रेजर फ्लिप फोन के दिल में जगह बना चुका है। वह 710 स्नैपड्रेगन के साथ आया था। दूसरी बार 756जी चिपसेट लगा था।
क्या है खासियत
मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, मोटोरोला रेजर3 के 6जीबी, 8जीबी, 12जीबी के रैम में आ सकता है। इसकी काफी चर्चा है। यह 128 जीबी के साथ ही, 256 जीबी और 512 जीबी की स्टोरेज क्षमता के साथ भी बाजार में अपनी धमक बना सकता है। इसके अलावा यह डिस्पले में नाच नहीं होगा बल्कि एक पंच होल डिजाइन के रूप में होगा। यह फोल्डेबल फोन होगा। इसमें कई तरह की खूबियां होंगी। यह फुल एचडी और 2800एमएएच बैटरी के साथ होगी। हालांकि बैटरी के मामले में यह थोड़ा चूका है। हालांकि ऐसा मोटो के सभी फोन के साथ देखा गया है। इसमें 50मेगापिक्सल कैमरा और मैक्रो शाट के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा होगा। सेल्फी के लिए 32एमपी कैमरा होगा। अभी इसके जून में लांच होने की बात कही जा रही है। हालांकि यह इसी साल 2022 में ही बाजार में आएगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features