MS धोनी जिस अनोखेपन के लिए हैं मशहूर, सचिन तेंदुलकर के बेटे ने लॉर्ड्स पर उसे दोहराया

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भले ही श्रीलंका के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हो, लेकिन बाएं हाथ के खिलाड़ी आए दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए वर्षा प्रभावित दूसरे टेस्ट के दौरान अर्जुन ग्राउंड स्टाफ की मदद करते दिखे। टेस्ट मैच के दौरान अर्जुन को मैदान के बाहर रेडियो बेचते हुए देखा गया और उनके साथ हरभजन सिंह ने फोटो भी खिंचवाई।

हरभजन सिंह ने ट्विटर पर शनिवार को अर्जुन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘देखिए कौन रेडियो बेच रहा है। 50 बेच लिए। जल्दी आईए दोस्तों, कुछ ही बचे हैं।’ इसके बाद 18 वर्षीय अर्जुन को ऐसा अनोखापन दोहराते हुए देखा गया, जो इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ एक वन-डे मैच में किया था। जब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था तब अर्जुन को पॉवर नैप (थोड़ी देर की नींद) लेते देखा गया।

एमएस धोनी ने 2017 में यह अनोखापन मैदान पर दिखाया था जब टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मैच कुछ देर के लिए रुका था क्योंकि दर्शकों ने मैदान पर गुस्से में बोतलें फेंकी थीं। एमएस धोनी वैसे भी अपने अनोखेपन के लिए विश्व में मशहूर हैं। वह कुछ न कुछ अलग करते हैं और दर्शकों को अपना मुरीद बना लेते हैं।

मनोज तिवारी की चाल का बीच मैदान पर मजाक उड़ाना हो या फिर जडेजा को गेंद से डराना। एमएस धोनी का मिजाज बेहद अलग है, जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब अर्जुन ने भी इसी अनोखेपन को दोहराया है और उनका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य थे, जिसने श्रीलंका के खिलाफ दो यूथ टेस्ट खेले थे। अर्जुन को वन-डे टीम में जगह नहीं मिली थी। यूथ टेस्ट में अर्जुन का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। दो मैचों की चार पारियों में वह कुल तीन विकेट चटका सके और कुल 14 रन ही बना सके।

वैसे, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के ऑफ सीजन कैंप में जगह नहीं मिली है जबकि हिस्सा लेने वालो की सूची में चयनकर्ताओं ने 7 अधिक लोगों के नाम जोड़े हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के 18 वर्षीय बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कैंप में शामिल नहीं करने के फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com