पत्नी साक्षी से ज्यादा इसके दीवाने हैं धोनी, नींद में भी लेते हैं उसका नाम

इस साल के आईपीएल को कोरोना की दूसरी लहर के चलते अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस वजह से सभी खिलाड़ी अपने फैमिली मेंबर्स के साथ घर में रह कर वक्त बिताने लगे थे। इस दौरान भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल वे नींद में बड़बड़ाते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में ये खुलासा किसने किया और धोनी नींद में आखिर क्या बड़बड़ाते हैं।

नींद में साक्षी की जगह बड़बड़ाते हैं किसी और का नाम

इन दिनों सोशल मीडिया से कुछ भी छुप नहीं सकता है। सेलेब्स की सार्वजनिक लाइफ से लेकर उनके निजी जीवन तक में फैंस की दखल रहती है। ऐसे में एमएस धोनी को लेकर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि धोनी नींद में बड़बड़ाते हैं। क्या आप जानते हैं कि धोनी को साक्षी के अलावा एक चीज और सबसे ज्यादा प्यारी है। ये चीज आज के यंगस्टर्स की पहली पसंद बन गई है।

साक्षी के अलावा इसे पसंद करते हैं धोनी

साक्षी के अलावा धोनी की पहली पसंद पबजी गेम है। धोनी जब भी फ्री होते हैं तो वो पबजी खेलना पसंद करते हैं। आज के यंगस्टर्स की तरह धोनी भी पबजी के बड़े वाले फैन हैं। हालांकि बीवियां तो बीवियां ही होती हैं। साक्षी पति धोनी की इस आदत से परेशान हैं। उन्हें लगता है कि धोनी जब भी फ्री होते हैं वो पबजी को ही समय देते हैं। ऐसे में साक्षी ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है की धोनी पबजी खेलतेखेलते उससे इतना इंफ्लूएंस हो गए हैं कि कई बार वो नींद में भी इस खेल का नाम बड़बड़ाने लगते हैं। नींद में उन्होंने कई बार इस खेल के बारे में बातें भी की हैं।

आईपीएल के बचे मैचों में करेंगे कप्तानी

वहीं धोनी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो जल्द ही वो एक बार फिर आईपीएल 2021 के शेष मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं। दरअसल कोरोना के चलते अप्रैल में आयोजित हुए इस साल के आईपीएल को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया था । खैर उम्मीद यही की जा रही की आईपीएल एक बार फिर यूएई में सितंबर महीने में शुरू हो सकता हैं। 

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com