आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में टीम का हिस्सा होंगे धोनी, जानें कैसे

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप बहुत जल्द होने वाले हैं। इसके लिए भारत ने 15 सदस्यों की टीम की घोषणा भी कर दी है। वहीं तीन और खिलाड़ी स्टैंडबाई में ले जाए जाएंगे। बीसीसीआई ने ऐसे में एक हैरान कर देने वाला फैसला लिया है। हालांकि बीसीसीआई के इस फैसले से भारतीय क्रिकेट फैंस काफी खुश हैं। दरअसल पिछले साल पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भारतीय टीम से रिटायर हो गए थे पर वे इस बार के टी20 वर्ल्डकप का हिस्सा बनने को तैया हैं। तो चलिए जानते हैं कि बीसीसीआई ने आखिर ये काम कैसे पाॅसिबल किया।

धोनी भी होंगे टी20 विश्वकप का हिस्सा

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि विश्वकप की शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई में हो रही है। इसकी मेजबानी भारत कर रहा है। वहीं भारतीय टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी चयन किया गया है। खास बात ये है कि धोनी रिटायर हो चुके हैं फिर भी विराट व धोनी की जोड़ी मैदान पर उतरेगी। दरअसल धोनी बतौर टीम मेंटाॅर वहां पर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक के बाद ये एथलीट हुए महंगे, क्रिकेटर्स को छोड़ा पीछे

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के इन खिलाड़ियों की बीवी देखी क्या, देख के उड़ जाएंगे होश

भारतीय टीम में धोनी के रिकाॅर्ड्स

बीते साल ही धोनी ने संन्यास लिया था। बता दें कि वे भारतीय टीम की ओर से बतौर कप्तान आखिरी बार 2019 विश्वकप में खेले थे। बता दें कि सेमीफाइल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी और भारत बाहर हो गया था। मालूम हो कि धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से अब भी एक्टिव हैं। वे इस साल के आईपीएल फेज 2 में भी बतौर टीम के कप्तान अपना खेल खेलेंगे। धोनी ने भारतीय टीम के लिए अब तक कुल 90 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने इन 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए हैं। वहीं धोनी ने भारतीय टीम के लिए अब तक 350 वनडे मैच खेले हैं जिसमें खिलाड़ी ने कुल 10773 रन बनाए हैं। इसके अलावा धोनी ने 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रिटायमेंट से पहलेपहले 1617 रन बना डाले थे। मालूम हो कि बीते साल 15 अगस्त को धोनी ने रिटायर होने को लेकर घोषणा की थी। उन्होंने ये जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com