घर खरीदना सभी का सपना होता है और उसे पूरा करने के लिए लोग मेहनत करते हैं। लेकिन घर खरीदते समय उसकी कीमत और सुविधाओं का भी ध्यान रखते हैं। देश के महानगरों में इस समय जमीन पर घर बनाना तो महंगा है लेकिन यहां बने-बनाए घर यानी फ्लैट काफी बिक रहे हैं। हालांकि नोटबंदी, जीएसटी, रेरा और फिर कोरोना के कारण इस कारोबार में मंदी की मार सबसे ज्यादा पड़ी लेकिन फिर भी यह अभी उम्मीद लगाए बैठा है। आइए जानते हैं कि किस शहर में क्या है मकानों की कीमत।

मुुंबई और पुणे में घर खरीदना महंगा
मुंबई और पुणे में घर खरीदना काफी महंगा हो गया है। भारत के टाप मेट्रो सिटी में यह दोनों शहर काफी महंगे साबित हो रहे हैं। ऊपर से लोन की बढ़ती दिक्कतों से भी लोग परेशान हैं। अभी सूची में अहमदाबाद भी शामिल हो गया है जो घर खरीदने के लिए काफी सस्ता बना हुआ है। पिछले दिनों आए नाइट फ्रैंक इंडि.ा की ओर से अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स में शहर में रहने वाले लोगों के हिसाब से उनके लिए सस्ते और महंगे घर बताए गए। चेन्नई इस मामले में तीसरा महंगा शहर है।
कहां मिलेगा सस्ता मकान
अगर आपको सस्ता या फिर किफायती मकान खरीदना है तो आपको एनसीआर की ओर या फिर बंगलुरु की ओर जाना होगा। इसके अलावा अहमदाबाद भी अब मकान खरीदने के लिए काफी किफायती हो गया है। बारत में 2010 के बाद से घर खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी थी जो बीच में थोड़ी रुक गई। हालांकि होम लोन में लगातार बदलाव से मकान लेने वाले फिर आगे बढ़े। अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद की रेटिंग में सुधार हुआ है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features