शिकोगा: अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ हो रही हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी की एक घटना शुक्रवार को फिर घटी। एक भारतीय युवक की शिकागो के डोल्टन में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मारे गए युवक का नाम अरशद वोरा बताया जा रहा है। युवक उस समय गैस स्टेशन पर मौजूद थाए जहां डकैती के प्रयास के दौरान बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
मारा गया युवक गुजरात के नादियाद का रहने वाला था। घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय अधिकारियों से जानकारी की है। बताया जा रहा है मारे गए युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
वहीं घटना के संबंध में अभी और जानकारी भी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में भारतीय मूल के कई लोगों की हत्याएं की जा चुकी हैं खासकर ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ऐसी घटनाओं में काफी तेजी आई है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features