रोहतक : हरियाणा में एक और मशहूर Singer की हत्या कर दी गयी। गायिका ममता का शव एक खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रिपोट्र्स के मुताबिक ममता की गला रेत कर हत्या की गई है। मामला रोहतक जिले के गांव बनियानी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गायिका ममता पिछले कुछ दिनों से लापता थीं। इस मामले में ममता के बेटे ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। गुरुवार दोपहर पुलिस को गांव के खेत में एक महिला के शव के बारे में जानकारी मिली। इस महिला की शिनाख्त ममता के रूप में की गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। ममता के पति का कहना हैए श्हमारी तो किसी से कोई लड़ाई नहीं थी। चार.पांच साल से सिंगर का काम करती थीं।
दो.ढाई बजे के करीब लड़के का फोन आया तो कहा कि पापा मम्मी वहां लाली के पास खेत में है। रोहतक के एसपी पंकज जैन ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ममता नाम की लेडी है।
अभी 16 तारीख को इनका केस दर्ज हुआ था। घर से वह कहीं चली गई थीं। परिजनों ने केस दर्ज कराया था। इनकी डेडबॉडी यहां पर मिली है। पुलिस हर पहलू से इस केस की जांच कर रही है। जल्द ही इस केस का हम खुलासा करेंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features