मुम्बई: मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार शाम कांदिवली के गोकुल नगर इलाके की है। जहां दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सावंत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

पुलिस का मानना है कि इस घटना को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सावंत अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी ने पीछे से आवाज दी।
उन्होंने बाइक रोकी और पीछे की ओर चले गए। तभी दो बाइक सवार लोग आए और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं घटना को अंजाम देते ही आरोपी फरार हो गए। वह शिवसेना में शाखा प्रमुख थे।
46 वर्षीय सावंत को तुरंत ही बाबा साहेब आंबेडकर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि सचिन सावंत पर इससे पहले भी हमला हो चुका था। 2009 में भी उनपर गोली चलाई गई थी। वह पार्टी के काफी पुराने नेता थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features