उगाई गई बंद गोभी में कुछ गोभी अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्षयात्रियों को खाने के लिए दिया जाएगा तो वहीं कुछ गोभी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिकों को दी जाएगी।

New Delhi: लगभग 1 महीने की कोशिश के बाद आखिरकार नासा ने एक अनोखा काम कर सफलता हासिल कर ली है। 1 महीने के कोशिशों के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में चीनी बंदगोभी उगाई गई।
आपने अब तक धरती पर सब्जियों को उगते हुए देखा होगा। लेकिन नासा ने चौंकाने वाला कारनामा कर दिखाया है। नासा के अनुसार अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन ने जापान की ‘तोक्यो बेकाना’ नामक चीनी गोभी उगाई है। बता दें कि इन उगाई गई बंद गोभी में कुछ गोभी अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्षयात्रियों को खाने के लिए दिया जाएगा तो वहीं कुछ गोभी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिकों को दी जाएगी।
इस गोभी से वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च की जाएगी। इसलिए इन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि अंतरिक्ष केंद्र में उगाई जाने वाली यह पांचवी फसल होगी लेकिन ये पहली चीनी गोभी होगी।
इससे पहले भी नासा ने अंतरिक्ष में 4 बार खेती कर चुकी है। नासा ने अंतरिक्ष में फूलों की खेती भी शुरू की है। इसके लिए सूरजमुखी की एक प्रजाति जीनिया को चुना गया है। लाल, नीले और हरे रंग के एलईडी बल्बों की सहायता से प्रकाश को नियंत्रित करके पौधे के लिए जरूरी पर्यावरणीय माहोल तैयार किया जाएगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features