माता दुर्गा की कृपा सभी भक्तों पर होगी। दो अप्रैल से नवरात्रि शुरू हो रही है। चैत्र की नवरात्रि को भी काफी खास माना जाता है। यह नए साल की पहली नवरात्रि होती है। इसे हिंदू और अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से देखें तो भी यह साल की पहली नवरात्रि पड़ती है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष शुरू हो रहा है जिसे सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहा जा रहा है कि इस बार की नवरात्रि सभी राशियों के लिए खास है, लेकिन कुछ राशि पर विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं।

छह राशियों पर कृपा
नवरात्रि इस बार दो अप्रैल को चैत्र शुक्ल में पड़ रही है। माता नवरात्रि के पूरे दिन लोगों के घरों में वास करेंगी। लोग अपने घरों में कलश स्थापना के साथ ही मााता की आरती करेंगे और उनको भोग लगाएंगे। नौ दिनों तक माता के घरों में आने से संकट भी कम होंगे। बता रहें हैं कि उस बार नवरात्रि में दो ग्रह अपनी राशि बदलेंगे जिससे वे दूसरे ग्रहों से मिलेंगे। ऐसे में यह कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव डालेंगे। यह छह राशियां हैं।
इनके लिए शुभ
मेष राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि अच्छी होगी। यह कामों में सफलता देगी और कुछ न कुछ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। वृषभ राशि वालों के लिए भी यह आर्थिक समस्या से छुटकारा देने का समय होगा। उनको नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों के लिए भी यह धनलाभ लेकर आ रहा है। सिंह राशि वालों के लिए यात्रा का योग है और उनको बीमारी से भी राहत मिलेगी। कन्या राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि में अपने प्रेम संबंध में अच्छा करने का समयम रहेगा। साथ ही यह आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। तुला राशि वाले भी अपने बिगड़े काम इस माह में बनते हुए देखेंगे। यह आपके लिए कई नए रास्ते खोलेगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features