‘NBK 111’ से सामने आया नयनतारा का शाही लुक
साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। नयनतारा अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘NBK111’ में नजर आएंगी। आज इस खुशी के मौके पर फिल्म से नयनतारा का खास लुक शेयर किया गया, जिसमें वह शाही लुक में नजर आईं।
निर्माताओं का पोस्ट
आज इंस्टाग्राम पर ‘NBK111’ के निर्माताओं ने फिल्म से नयनतारा का लुक जारी किया और कैप्शन में लिखा, ‘वह रानी जो महासागरों की शांति और तूफानों के प्रकोप को वहन करती है।’ निर्माताओं ने इस फिल्म की पूरी टीम की ओर से नयनतारा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
‘NBK111’ के बारे में
नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘NBK111’ का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है, जिसकी चर्चा फिलहाल ‘#NBK111’ शीर्षक से हो रही है। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नंदमुरी के जन्मदिन पर की गई थी। वहीं आज नयनतारा के जन्मदिन पर फिल्म से एक्ट्रेस का शाही लुक सामने आया है। जिसने फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
नयनतारा का वर्कफ्रंट
‘NBK111’ के अलावा नयनतारा निर्देशक अनिल रविपुडी की आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गरु’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ मेगास्टार चिरंजीवी नजर आएंगी। इन फिल्मों के अलावा नयनतारा साउथ स्टार यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features