धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने  किया रिवील

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के घर एक नए मेहमान के आने की खबर सामने आई है। इस बात का खुलासा खुद धोनी की धर्मपत्नी साक्षी धोनी ने किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है और पोस्ट किए गए वीडियो में अपने घर में उस नए मेहमान का स्वागत करती भी नजर आ रही हैं।

।बता दें धोनी व साक्षी घर में आने वाले इस नए मेहमान का नाम चेतक है। रांची में अपने घर पर रह कर धोनी की पत्नी साक्षी नए मेहमान चेतक से अपना मेल मिलाप बढ़ा रही हैं।

धोनी के घर आया नया मेहमान चेतक

बता दें कि साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर घर में नए मेहमान चेतक के आने की जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो में चेतक के साथ बिताए समय के बारे में पोस्ट किया है। बता दें कि धोनी के घर में आया नया मेहमान चेतक कोई और नहीं बल्कि एक घोड़ा है। बता दें कि धोनी काफी समय से एक घोड़ा पालने की इच्छा रख रहे थे और उन्होंने चेतक को अपने घर का हिस्सा बनाने का फैसला कर लिया। मालूम हो उनके घर में पहले से ही एक डॉग है जिसका नाम लिलि है। चेतक और लिली की अब फ्रेंडशिप हो गई है जिसका वीडियो साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।

धोनी के डॉग्स के साथ घुलमिल गया चेतक

साक्षी धोनी ने दो दिन पहले ही दो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उनके घर में पहले से दो डाॅग चेतक के साथ घुलमिल गए हैं। सबमें एक अच्छी बाॅन्डिंग हो गई है। इनमें से एक वीडियो को पोस्ट कर साक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘चेतक का घर में स्वागत है। एक सच्चा जेंटलमैन जो लिलि से मिला। हमारे सभी घरवालों ने चेतक को एक्सेप्ट कर लिया है।’ इसके साथ ही एक दूसरा वीडियो जो उन्होंने पोस्ट किया था, उस पर कोई कैप्शन नहीं दिया था।

कई एकड़ में फैला है धोनी का रांची वाला घर

एमएस धोनी के रांची वाले घर की बात करें तो वो कई एकड़ में फैला हुआ है। धोनी कई बार सोशल मीडिया पर अपनी रांची वाली जमीन पर खेती करते भी दिखे हैं। वहीं कई बार वो यहां पर बाइक चलाते भी नजर आए हैं। उनके साथ उनकी फैमिली रहती है। बता दें कि धोनी को कुत्ते और जानवरों से खासा लगाव है इसलिए उनके पास कई सारे डाॅग भी हैं। वहीं इस लिस्ट में चेतक भी शामिल हो गया है। बता दें कि धोनी के घर में उनका खुद का बाइकोंं का शोरूम है। धोनी को बाइकों का भी बहुत शौक है।

इस वक्त आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे

फिलहाल बात करें धोनी के वर्कफ्रंट की तो वे आईपीएल 2021 का हिस्सा बने हुए हैं। इसी के साथ वो करीब 12 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कैप्टन बने हुए हैं। बता दें कि उनकी कप्तानी में टीम काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम ने पहले के 7 मैचों में 5 मुकाबले जीते हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com