नए जमाने के नए गुरु, app और online टीचिंग से कितनी आसान जिंदगी

कोरोना काल में सबसे ज्यादा दिक्कत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हुई। स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया और दूसरी क्लासेस भी बंद थी। लेकिन तकनीक के इस दौर में विद्यार्थियों का साथ दिया मोबाइल ऐप और आॅनलाइन क्लासेस ने। स्कूलों और कॉलेजों से वेबक्लासेस शुरू हुई तो वहीं, कई ऐप्स लॉन्च किए गए जो लोगों को पढ़ने और पढ़ाने में मदद कर रहा है। इसके अलावा अनएकेडमी और यूडेमी के अलावा ऐसे ही कई अन्य आॅनलाइन एकेडमी भी कई कोर्सेस लोगों को पढ़ा रहे हैं जिसका असर दिख रहा है और इनके उपयोगकर्ता बढ़ रहे हैं। ये सब नए जमाने के आधुनिक गुरु हैं। ऐसे ही कुछ ऐप आपके लिए हैं जो स्मार्टफोन पर उपयोग करते हुए लोगों को पढ़ाने के काम आएंगे। आइए जानते हंै। 

बायजू : इस ऐप के माध्यम से काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। यह पढ़ाने के तरीके को और मजेदार बनाता है।

टेकमिंट और दीक्षा : टेकमिंट भी पढ़ाने के लिए अच्छा ऐप है। इसे पचास लाख से जयादा लोगों ने डाउनलोड किया है। वहीं, दीक्षा एक सरकारी ऐप है। यह भी शिक्षकों के पढ़ाने की क्षमता में वृद्धि करता है।

क्लासडोजो : यह ऐप टीचर्स के लिए है। वह इसकी मदद से कक्षा का प्रबंधन आसानी से कर सकते हैं। यह ऐप छात्रों में व्यवहार सुधारने से लेकर संवाद करना भी सिखाता है। यह संवाद माता-पिता के साथ बच्चे का हो या किसी और के साथ। इसकी सहायता से बच्चों को ट्रैक भी किया जा सकता है और उपस्थिति भी लिया जा सकता है।

कहूट : इस ऐप से कई तरह के लेसन होते हैं जो आप मजेदार तरीके से पढ़ सकते हैं। यह ऐप इसे मजेदार तरीके से पढ़ाना और पढ़ना सिखाता है। काफी अच्छे तरीके से सिखाने के चलते यह काफी लोकप्रिय है।

नियरपॉड : नियरपॉड ऐप शिक्षकों की मदद के लिए है। इसकी सहायता से किसी भी तरह के पाठ को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं जिससे बच्चे आसानी से पढ़ सकें। इसके माध्यम से पाठ को साझा किया जा सकता है और छात्र कैसा कर रहे हैं इसे भी देख सकते हैं। इसमें आपको वीडियो, इमेज, वेबसाइट, क्विज और अन्य चीजें भी मिलेंगी।

आईट्यूनयू : आईट्यूनयू मोबाइल ऐप भी काफी अच्छा है। यह भी पढ़ाने के तरीके को काफी बदल देता है और उसे अच्छा और रोचक बनाना है। इसके माध्यम से बच्चों का काम देखा जा सकता है और उन्हें चेक किया जा सकता है। सवालों के जवाब भी दे सकते हैं और जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।

क्विजलेट : इस ऐप का उपयोग करके पढ़ाने वाले टीचर्स अपने आप को उस पाठ के लिए और तैयार कर सकते हैं। इससे बच्चों को आसानी से समझाने में काफी मदद मिलेगी। यह आपको नए तरीके से पढ़ाने के लिए बताता है और इसका काफी इस्तेमाल हो रहा है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com