काम्पजिट सिलेंडर कहते हैं इसे
इंडियन आॅयल कंपनी की ओर से एक ऐसा सिलेंडर लाया जा रहा है जो छोटा होने के साथ-साथ कहीं भी ले जाने के लिए काफी आसान है। अभी तो भारी सिलेंडरों को कहीं भी उठाकर ले जाना काफी मुश्किल होता है। सिलेंडर में कितनी गैस बची है आप यह भी नहीं देख सकतेहैं। इससे गैस खत्म हो जाती है और आपको पता भी नहीं चलता है। लेकिन अब यह नहीं होगा। इसे कम्पजिट सिलेंडर कहते हैं। यह सिलेंडर इंडियन आॅयल ने लांच किया है। यह पांच और 10 किलोग्राम वजन में उपलब्ध है। यह काफी हल्का भी है।
देखने में है काफी खूबसूरत
इस सिलेंडर का डिजाइन काफी खूबसूरत है। यह देखने में काफी अच्छा लग रहा है। इस सिलेंडर को तीन परतों में बनाया गया है। अंदर की ओर से हाइ डेंसिटी पालीइथिलीन परत लगी है। इसको पालीमर से बने फाइबर ग्लास से ढका गया है। बाहर की परत को एचडीपीआई का बनाया गया है। तो सिलेंडर को मजबूती देगा। सिलेंडर अभी 28 शहरों में मिलेगा। इसे आप रोशनी में देख सकते हैं। इसमें जंग भी नहीं लग सकेगी और किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं है। जल्द ही इनकी आपूर्ति शुरू हो जाएगी। सिलेंडर के लिए 3350 रुपए की सिक्योरिटी मनी देनी पड़ेगी। पांच किलो का सिलेंडर 2150 रुपए में सिक्योरिटी जमा करने पर मिलेगा। आप चाहे तो पुराना सिलेंडर काम्पोजिट सिलेंडर में बदल सकते हैं। उसी में आपके रुपए का हिसाब-किताब पूरा होगा। अगर आपके पैसे ज्यादा बनते हैं तो वह वापस भी मिलेंगे।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features