क्या होगा बदलाव
नया वेज कोड अगर लागू होता है तो काफी दलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि श्रम कानून अप्रैल तक लागू करने की बात चल रही है। मौजूदा समय में कानून से जुड़ी चीजों पर फिर से काम चल रहा है ताकि विवाद की स्थिति को कम किया जा सके और लोगों को दिक्कत न हो। अगर कानून लागू हो जाता है कि वेतन में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके हाथ में आने वाला वेतन कम हो सकता है और काम के घंटे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा अगर 15 से 30 मिनट अतिरिक्त काम किया जाता है तो उसका ओवरटाइम मिलेगा। अभी 30 मिनट से कम को ओवरटाइम नहीं माना जा रहा है। नए नियमों में पांच घंटे से ज्यादा काम करने पर 30 मिनट का ब्रेक देना होगा। लगातार काम नहीं करा सकते।
जानिए वेज कोड के बारे में
पहले हमारे यहां श्रम कानून 29 तरह के थे। इनमें सभी चीजों को विस्तार से बताया गया था। लेकिन अब 29 कानून को मिलाकर चार श्रम कानून बनाए गए हैं। वर्ष 2019 में संसद में तीन श्रम कानून जिसमें लेबर कोड इंडस्ट्रियल रिलेशन, काम की सुरक्षा, स्वास्थ्. और वर्किंग नियमों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। यह अगस्त में किया गया था, इसके बाद सितंबर 2020 में इन नियमों को पास कर दिया गया। इनमें चार कोड कोड आन वेजेज, इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, आक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ और सोशल सिक्योरिटी कोड हैं। ये चारों कोड एक साथ लागू होने से किसी भी कर्मचारी को कंपनी उसकी कंपनी का 50 फीसद से कम बेसिक सैलरी नहीं देगी। अभी कंपनी बेसिक सैलरी कम करती है और भत्ते बढ़ाते हैं। पहले यह अप्रैल 2020 में लागू होना था, बाद में जुलाई, फिर अक्तूबर और अब अक्तूबर 2022 में लागू होगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features