पिछले दो सालों से नए श्रम कानून बनाने को लेकर केंद्र सरकार काम कर रही है। पहले इसे कोविड के पहले लागू किया जाना था लेकिन लेकिन कोविड के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका है। 2019 से 2020 के बीच में ही इसे लागू करने को लेकर तैयारी हो गई थी लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। श्रम कानूनों को लेकर तमाम तरह की दिक्कतें भी सामने आ रही थीं जिन्हें धीरे-धीरे दूर किया जा रहा था। अब श्रम कानून इसे एक जुलाई से पूरी तरह लागू के लिए तैयारी कर चुकी है। इस कानून का नौकरीपेशाा और मजदूरों पर क्या असर पड़ेगा। आइए जानते हैं।

कितना होगा बदलाव
सरकार की ओर से अगले महीने जुलाई में ही इसे लागू करने का पूरा प्लान है। पहले कानून एक अप्रैल को लागू होने वाला था फिर अक्तूबर में लाया जा रहा था। राज्य में भी विवाद कानून को लेकर सामने आ रहा था। सामाजिक सुरक्षा संहिता को लेकर इसमें विवाद चल रहा था। अभी तक सभी राज्य अपने ड्राफ्ट रूल दे चुके हैं। इसमें ज्यादा बदलाव किए गए हैं। जहां कर्मचारियों के वेतन में बदलाव दिखेगा, वहीं छुट्टियों में भी फर्क नजर आएगा।
कानून में क्या नया
नए श्रम कानूनों में कर्मचारियों के अवकाश में बदलाव किया य्गया है। पहले जहां छुट्टियां 240 थीं वहीं अब यह 300 हो सकती हैं। यह अर्जित अवकाश होगा। इसमें कर्मचारियों की ओर से यह मांग की गई थी। वेतन में भी बदलाव किया जाएगा। अब भविष्य निधि में जाने वाली रकम बढ़ जाएगी। कंपनी बेसिक वेतन को सीटीसी से 50 फीसद से कम नहीं कर सकती है। कंपनी भत्तों में कटौती करेगी और बेसिक वेतन बढ़ाएगी। अगर किसी का वेतन 40 हजार है तो बेसिक वेतन 20 हजार होगा। अभी यह 12 से 15 हजार होता है। साथ ही काम के घंटेंगे बढ़ेंगे और हफ्ते की छुट्टी भी बढ़ जाएगी। यानी 12 घंटे काम करने पर 3 दिन छुट्टी मिलेगी और 8 घंटे काम करते हैं तो 6 दिन काम करना होगा। कंपनी 48 घंटे से ज्यादा काम कराती है तो ओवर टाइम देना होगा।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features