जानिए नया वेज कोड लागू होने से आपकी तनख्वाह पर कैसे पड़ेगा असर

       सरकार की ओर से जल्द ही नया वेज कोड लागू कर दिया जाएगा। वेज कोड यानी की श्रम से जुड़ा कानून। पहले इसे वापस ले लिया गया था और लागू नहीं किया गया लेकिन अब नए साल में यानी 2022 में फिर से लागू किए जाने पर विचार चल रहा है। श्रम मंत्रालय की ओर से लाए जा रहे इस कानून में तमाम बदलाव किए गए हैं। इससे लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि क्या है ये वेज कोड और सरकार ने नौकरी से संबंधित क्या बदलाव किए हैं।

नए साल पर लागू होगा कोड
जानकारी के मुताबिक, पहले यह कानून एक अक्तूबर 2021 को लागू किया जाना था। लेकिन इसे श्रम मंत्रालय की ओर से आगे बढ़ा दिया गया। बताया जा रहा है कि इसके पीछे कोरोना और कई अन्य कारण रहे। लेकिन अब इसे दोबारा से लागू करने पर काम किया जा रहा है। नए साल से इसे लागू किया जाना है। इस नए कोड के लागू होने से वेतन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों की हाथ में आने वाली सैलरी काफी कम हो सकती है।

क्या है वेज कोड और फायदा व नुकसान
सरकार ने पहले से बने 29 श्रम कानूनों को एक करके चार नया वेज कोड बनाया है। ये चार कोड काम व अन्य चीजों से जुड़े हैं। इनमें औद्योगिक रिलेशन कोड, कोड आन आक्यूपेशनल सुरक्षा, हेल्थ और वर्किंग शर्तों से जुड़ा कोड, सामाजिक सुरक्षा कोड और कोड आन वेजेज शामिल है। नए नियम के मुताबिक, अब कर्मचारियों को बेसिक वेतन कंपनी की लागत यानी सीटीसी (कास्ट टूट कंपनी) के 50 फीसद से कम नहीं होगी। पहले इसे कंपनियां काफी कम रखती थीं। कंपनियां अभी तक बेसिक वेतन कम और भत्ते ज्यादा रखती थीं। इसके अलावा वेतन का स्ट्रक्चर भी बदलेगा। अब कर्मचारियों का पीएफ भी जदा कटेगा और ग्रैज्युटी भी ज्यादा कटेगा। वर्तमान में तनख्वाह कम मिलेगी लेकिन भविष्य में ज्यादा रिटायरमेंट के दौरान मिलेगी। हालांकि इससे नाराजगी भी है। वहीं काम के घंटे और छुट्टी भी बदल जाएंगी।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com